ब्रेकिंग न्यूज़

DC की किसानों से अपील ...... केवल एसएमएस वाली कम्बाईन से हो कटाई

- उल्लंघन करने पर केस दर्ज के साथ होगा भारी जुर्माना 

खबरनामा इंडिया संवाददाता। कपूरथला 

डीसी दीप्ति उप्पल ने किसानों, कम्बाईनों के मालिकों और आपरेटरों से अपील की है। कि वह केवल सुपर स्टराय मैनेजमेंट व्यवस्था (एसएमएस) वाली मशीन से ही धान की कटाई करे। जिससे पराली का निपटारा करने में आसानी हो सके। डीसी नें यह भी कहा कि कोई भी कम्बाईन बिना सुपर स्टराय मैनेजमेंट व्यवस्था लगाए धान की कटाई नहीं कर सकती और इन निर्देशों या आदेशों का उल्लंघन करने पर एयर (पवैनशन एंड कंट्रोल आफ पल्यूशन) एक्ट, 1981 की धारा अधीन फ़ौजदारी मुकदमा दायर हो सकता है। इसके इलावा वातावरण को नुक्सान पहुँचाने के लिए उल्लंघन करने पर 50,000 रुपए, दूसरा उल्लंघन करने 75,000 रुपए और तीसरी पर 1,00,000 रुपए हर प्रति उल्लंघन के हिसाब के साथ जुर्माना लगेगा। 

दीप्ति उप्पल नें कहा कि धान की पराली को आग लगाने से काफ़ी नुकसान होता है। और पंजाब सरकार सबके सहयोग से धान की पराली को आग न लगाने के लिए पुरज़ोर यत्न कर रही हैं। राज्य सरकार ने धान की पराली को आग लगाने के लिए मनाही की है। और इसका उल्लंघन करने और ज़मीन अनुसार 2,500 /- रुपए से 15,000 /- रुपए तक का जुर्माना हो सकता है।

उन्होनें कहा कि किसानों, कम्बाईन मालिकों और ओपरेटरों से यह भी अपील की है कि धान की पराली को आग न लगाने संबंधी सरकार और पंजाब प्रदूषण रोकथाम बोर्ड का पूर्ण सहयोग किया जाये। और कम्बाईनों को सुपर एसएमएस लगाए बिना न चलाया जाये। 

No comments