जिला व सैशन जज ने सुखजीत आश्रम व वैदिक आश्रम का औचक नरीक्षण कर विशेष हिदायते दी
- अन्य निर्देशों सहित बच्चो के कोरोना से बचाव के लिए प्रबंधको को कोविड-19 निर्देशों के पालन की भी दी हिदायत
- सीजेएम अजीत पाल व मोनिका लम्बा भी रहे मौजूद
खबरनामा इंडिया संवाददाता। कपूरथला
जिला व सैशन जज किशोर कुमार चीफ ज्यूडीशियल मैजिस्ट्रेट कम सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अजीतपाल सिंह व चीफ ज्यूडीशियल मैजिस्ट्रेट मोनिका लांबा ने सुखजीत आश्रम व आर्य वात्सल्य गृह वैदिक श्रम आश्रम का औचक दौरा किया। उन्होंने दौरे दौरान दोनों संस्थाओं के प्रबंध, बच्चों की सेहत की स्थिति, भोजन सामग्री व अन्य प्रबंधों का बारीकी से निरीक्षण किया।
उल्लेखनीय है कि सुखजीत आश्रम में इस समय लगभग 42 मंदबुद्धि लड़कियां रहती है। और इसी तरह आर्य वात्सल्य में 10 बच्चे रह रहे है। जिला व सैशन जज किशोर कुमार ने स्टाफ को विशेष हिदायत दी कि खाना पकाने वाली जगह की सफाई का खास ध्यान रखा जाए। खाना हमेशा ढका हुआ होना चाहिए और पौष्टिक खाना ही दिया जाए। इसके अलावा साफ पीने वाला पानी मुहैया करवाया जाए।
उन्होंने कहा कि इस समय पूरी दुनिया कोरोना के कहर का सामना कर रही है। इसलिए इन बच्चों का बहुत ही खास ढंग से ध्यान रखा जाए और सरकार द्वारा कोविड-19 सबंधी दी गई हिदायतों की भी पालना की जाए। सुखजीत आश्रम की सुपरिटेंडेंटे स्नेहलता ने जिला व सैशन जज किशोर कुमार को जानकारी दी कि बच्चों के मेडिकल चेकअप करने के लिए सिविल अस्पताल की ओर से डाक्टरों की टीम समय-समय पर भेजी जा रही है।इस अवसर पर सीनियर सहायक कमला शर्मा, आर्ट एंड क्राफ्ट अध्यापक रमा, कुक कुलबीर कौर, अमरजीत कौर, अटेंडेंट विश्वजीत, सेवादार मीरा मेहता, चौंकीदार अंकुश मौजूद थे।










No comments