Corona Update .... जिले में कोरोना संक्रमित 67 नए केस, रिकवरी रेट 69.5 %
- पिछले दिनों के मुकाबले रिकवरी रेट बेहतर, पहुंचा 69.5 % पर, 2399 मरीज ठीक हुए
- टिब्बा मंडी से 28, दाना मंडी कपूरथला से 4, उच्चा मंडी से 4, और फगवाड़ा से 12 पॉजिटिव
- 33 अमृतसर लेब, 30 एंटीजन, 4 ट्रू नेट से पॉजिटिव, 491 नेगेटिव
- स्वास्थ्य विभाग का जनता से आग्रह -- बेहद जरुरी होने पर ही घरो से निकले, कोविद 19 के नियमो की पालना जरुरी, मास्क भी जरूर पहने
खबरनामा इंडिया संवाददाता। कपूरथला, पंजाब
पंजाब में कोरोना महामारी के संकट के दौरान कपूरथला जिले में कई दिनों से कोरोना ब्लास्ट की स्थिति बनी हुई है। मंगलवार को भी प्राप्त रिपोर्ट्स में 67 नए कोरोना के मामले आए हैं। जबकि कल भी 67 पॉजिटिव आये थे। वहीँ राहत की बात यह भी है कि आज जिले में किसी भी संदिघ्ध की मौत नहीं हुई है। और राहत यह भी है कि जिले का रिकवरी रेट भी पिछले दिनों की अपेक्षा बेहतर हुआ है। आज प्राप्त रिपोर्ट्स में जिनमे 33 अमृतसर लेब से, 30 एंटीजन, 4 ट्रू नेट से मिली है। इस बात की पुष्टि करते हुए स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सभी को उपचार के लिए आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा है। इन पॉजिटिव मामलों में काफी मरीज पुराने मरीजों के सम्पर्क से है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा है कि जनता टेस्ट सेम्पल देने में स्वास्थ्य विभाग की टीम का सहयोग करे।
स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता के अनुसार मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव मामलो मे 67 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमे टिब्बा मंडी से 28, दाना मंडी कपूरथला से 4, उच्चा मंडी से 4, दो सिविल से, सैनिक स्कूल से एक, PTU से एक, और फगवाड़ा से 12 पॉजिटिव है।
उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक कुल 3450 पॉजिटिव मरीज है। और अब 647 एक्टिव है। वहीँ अभी तक 2399 मरीज ठीक भी हुए है। आज भी 42 मरीज डिस्चार्ज किये है। जबकि 139 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है।
- आज जिले में किसी भी संक्रमित मरीज की मौत नहीं
बताने योग्य यह भी है कि मंगलवार को राहत की बता है कि जिले में किसी भी संकर्मित मरीज की मौत नहीं हुई है।
देखे लिस्ट में कितने पॉजिटिव कहाँ से आये है। .........
उन्होंने कोरोना के बिगड़ते हालातो को देखते हुए जनता से आग्रह किया है कि बेहद जरुरी होने पर ही घरो से निकले और कोविद 19 के नियमो की पालना करते हुए मास्क जरूर पहने। नियमो की पालना से ही कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है।











No comments