ब्रेकिंग न्यूज़

Breaking ..... प्रदेश के स्कूल खुलने के लेकर शिक्षा मंत्री का आदेश, देखे क्या है ????

- शिक्षा मंत्री विजय इंद्र सिंगला बोले .... कोरोना संकट जब तक नहीं होता ख्रत्म, तब तक स्कूल खोलने का सवाल ही नहीं 

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब  

केंद्र की मोदी सरकार ने बेशक अनलॉक 5 के तहत देश के स्कूलों को खोलने की इजाजत दे दी है, लेकिन पंजाब में स्कूल अभी नहीं खोले जाएंगे। उक्त शब्द प्रदेश के शिक्षा मंत्री विजय इंद्र सिंगला ने मंगलवार को मोगा के बधनी कलां में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ एक गुप्त बैठक में शामिल होने के बाद मिडिया से रूबरू होते हुए कही है। सिंगला ने यह भी कहा कि जब तक कोरोना वायरस का संकट खत्म नहीं हो जाता तब तक प्रदेश के स्कूल खोलने का सवाल ही पैदा नहीं होता। छोटे छोटे बच्चो को किसी भी सूरत में खतरे में नहीं डाला जायगा। 

बता दे कि केंद्र सरकार द्वारा अनलॉक 5 के तहत देश के कई हिस्सों में सरकार की तरफ से स्कूलों को खोलने की इजाजत दे दी है। इनमें से पड़ोसी राज्य हरियाणा भी है। हालांकि पंजाब में भी स्कूलों को खोले जाने को लेकर अभी असमंजस की स्थिति है। पहले जहां 21 सितंबर को स्कूल खुलने की संभावना मानी जा रही थी। वहीं मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने साफ कहा था इस पर फैसला 30 सितंबर के बाद लिया जाएगा। अभी स्कूलों को खोलने की इजाजत नहीं दी जा सकती। लेकिन इसके बाद उन्होंने फैसले में संशोधन करते हुए इसे सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नर के ऊपर छोड़ा था। अब जबकि 30 सितंबर के बाद स्कूलों के फिर से खुलने की उम्मीद जताई जा रही है। 

इस विषय में प्रदेश के शिक्षा मंत्री विजय इंद्र सिंगला ने मंगलवार को स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब तक कोरोना वायरस का संकट खत्म नहीं हो जाता तब तक स्कूल खोलने का सवाल ही पैदा नहीं होता। हम छोटे बच्चों को खतरे में नहीं धकेल सकते, न ही अपने भविष्य रूपी बच्चों संबंधी कोई भी लापरवाही कर सकते हैं। इस समय कोरोना संक्रमण रफ़्तार से बढ़ रहा है और इसके लिए अभी तक कोई भी वैक्सीन भी नहीं आई है। सेहत विभाग निर्देशों के अनुसार बताई गई सावधानियों को अपनाकर ही लोग अपना बचाव कर रहे हैं। 

No comments