ब्रेकिंग न्यूज़

Corona Update .... जिले में कोरोना संक्रमित 67 नए केस, एक संदिघ्ध सहित 6 की मौत, रिकवरी रेट 69.8 %

  - पिछले दिनों के मुकाबले रिकवरी रेट बेहतर, पहुंचा 69.8 % पर, 2373 मरीज ठीक हुए 

- आरसीएफ से 2, सैनिक स्कूल से 3, PTU से 2, भुलत्थ से 6, और फगवाड़ा से 7 पॉजिटिव

- 22 अमृतसर लेब, 16 एंटीजन, 5 ट्रू नेट से और 24 अन्य लेब से पॉजिटिव, 730 नेगेटिव 

- स्वास्थ्य विभाग का जनता से आग्रह -- बेहद जरुरी होने पर ही घरो से निकले, कोविद 19 के नियमो की पालना जरुरी, मास्क भी जरूर पहने 

खबरनामा इंडिया संवाददाता। कपूरथला, पंजाब 

पंजाब में कोरोना महामारी के संकट के दौरान कपूरथला जिले में कई दिनों से कोरोना ब्लास्ट की स्थिति बनी हुई है। सोमवार को भी प्राप्त रिपोर्ट्स में 67 नए कोरोना के मामले आए हैं। जबकि कल 52 पॉजिटिव आये थे। वहीँ जिले में आज एक संदिघ्ध सहित 6 संकरमित मरीजो की मौत हुई है। जिसके बाद जिले में संकर्मित मरीजों की मौत का आंकड़ा 139 पर पहुंच गया है। वैसे राहत की बात यह भी है कि जिले में रिकवरी रेट पिछले दिनों की अपेक्षा बेहतर हुआ है। आज प्राप्त रिपोर्ट्स में जिनमे 22 अमृतसर लेब से, 16 एंटीजन, 5 ट्रू नेट से और 24 अन्य लेब से मिली है। इस बात की पुष्टि करते हुए  स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सभी को उपचार के लिए आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा है। इन पॉजिटिव मामलों में काफी मरीज पुराने मरीजों के सम्पर्क से है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा है कि जनता टेस्ट सेम्पल देने में स्वास्थ्य विभाग की टीम का सहयोग करे।  

स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता के अनुसार सोमवार को कोरोना पॉजिटिव मामलो मे 52 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमे आरसीएफ से 2, सैनिक स्कूल से 3, PTU से 2, एक मॉडल टाउन, भुलत्थ से 6, और फगवाड़ा से 7 पॉजिटिव है।  
उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक कुल 3398 पॉजिटिव मरीज है। और अब 631 एक्टिव है। वहीँ अभी तक 2373 मरीज ठीक भी हुए है। आज भी 71 मरीज डिस्चार्ज किये है। जबकि 136 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है।  

एक संदिघ्ध सहित 6 संक्रमित मरीजो मौत  
बताने योग्य यह भी है कि सोमवार को एक संदिघ्ध सहित 6 कोरोना संकर्मित मरीजो की मौत हुई है। जिसमे 55 वर्षीय व्यक्ति वासी गांव भुल्लेराइयाँ व 77 वर्षीय व्यक्ति वासी पलाही गेट की मौत आइसोलेशन वार्ड में, 82 वर्षीय व्यक्ति वासी भंडाल बेट, 84 वर्षीय महिला वासी संधू चट्ठा निजी अस्पताल जालंधरकी  में इलाज दौरान मौत हुई है। वहीँ 75 वर्षीय महिला की जीएमसी अमृतसर में मौत हुई है। जबकि एक संदिघ्ध संक्रमित 72 वर्षीय महिला वासी गांव कामराय की ओसवाल अस्पताल में मौत हुई है। जिसके बाद जिले में संकर्मित मरीजों की मौत का आंकड़ा 139 पर पहुंच गया है। 

देखे लिस्ट में कितने पॉजिटिव कहाँ से आये है। ......... 

उन्होंने कोरोना के बिगड़ते हालातो को देखते हुए जनता से आग्रह किया है कि बेहद जरुरी होने पर ही घरो से निकले और कोविद 19 के नियमो की पालना करते हुए मास्क जरूर पहने। नियमो की पालना से ही कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है। 




No comments