Corona Update .... जिले में कोरोना संक्रमित 52 नए केस, एक की मौत, रिकवरी रेट 69.3 %
- पिछले दिनों के मुकाबले रिकवरी रेट बेहतर, पहुंचा 69.3 % पर, 2310 मरीज ठीक हुए
- आरसीएफ से 3, SSK से 3, PSPCL से 7, PTU से 2, और फगवाड़ा से 4 पॉजिटिव
- 27 अमृतसर लेब, 15 एंटीजन, और 10 अन्य लेब से पॉजिटिव, 467 नेगेटिव
- स्वास्थ्य विभाग का जनता से आग्रह -- बेहद जरुरी होने पर ही घरो से निकले, कोविद 19 के नियमो की पालना जरुरी, मास्क भी जरूर पहने
खबरनामा इंडिया संवाददाता। कपूरथला, पंजाब
पंजाब में कोरोना महामारी के संकट के दौरान कपूरथला जिले में कई दिनों से कोरोना ब्लास्ट की स्थिति बनी हुई है। रविवार को भी प्राप्त रिपोर्ट्स में 52 नए कोरोना के मामले आए हैं। जबकि कल 90 पॉजिटिव आये थे। वहीँ जिले में आज एक संकरमित मरीज की मौत हुई है। जिसके बाद जिले में संकर्मित मरीजों की मौत का आंकड़ा 134 पर पहुंच गया है। वैसे राहत की बात यह भी है कि जिले में रिकवरी रेट पिछले दिनों की अपेक्षा बेहतर हुआ है। आज प्राप्त रिपोर्ट्स में जिनमे 27 अमृतसर लेब से, 15 एंटीजन और 10 अन्य लेब से मिली है। इस बात की पुष्टि करते हुए स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सभी को उपचार के लिए आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा है। इन पॉजिटिव मामलों में काफी मरीज पुराने मरीजों के सम्पर्क से है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा है कि जनता टेस्ट सेम्पल देने में स्वास्थ्य विभाग की टीम का सहयोग करे।
स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता के अनुसार रविवार को कोरोना पॉजिटिव मामलो मे 52 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमे आरसीएफ से 3, एसएसके से 3, PSPCL से 7, PTU से 2, और फगवाड़ा से 4 पॉजिटिव है।
उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक कुल 3335 पॉजिटिव मरीज है। और अब 645 एक्टिव है। वहीँ अभी तक 2310 मरीज ठीक भी हुए है। आज भी 67 मरीज डिस्चार्ज किये है। जबकि 134 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है।
- एक संक्रमित मरीज मौत
बताने योग्य यह भी है कि रविवार को एक कोरोना संकर्मित मरीज की मौत हुई है। 45 वर्षीय वासी मोरी मोहल्ला सुल्तानपुर की निजी अस्पताल जालंधर में इलाज दौरान मौत हुई है।जिसके बाद जिले में संकर्मित मरीजों की मौत का आंकड़ा 134 पर पहुंच गया है।
देखे लिस्ट में कितने पॉजिटिव कहाँ से आये है। .........
उन्होंने कोरोना के बिगड़ते हालातो को देखते हुए जनता से आग्रह किया है कि बेहद जरुरी होने पर ही घरो से निकले और कोविद 19 के नियमो की पालना करते हुए मास्क जरूर पहने। नियमो की पालना से ही कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है।














No comments