कृषि बिल 2020 ..... राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद कृषि विधायक बन गए कानून
- लोकसभा और राज्यसभा मै पास किए गए तीन कृषि विधेयक को राष्ट्रपति ने भी दी मंजूरी
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। नई दिल्ली
मोदी सरकार द्वारा पारित तीन कृषि विधायको का कई राज्यों में विरोध जा रहा है। और किसान इस बिल को वापस करवाने के लिए जी जान से संघर्ष करने में लगे हुए हैं वही इस मामले में आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी मंजूरी दे दी है और अब यह तीनों कृषि विधायक अब कानून बन गए हैं। इससे पहले यह विधेयक लोकसभा और राज्यसभा से पास किए गए थे और दोनों सदनों से पास होने के बाद राष्ट्रपति से मंजूरी के लिए भेजा गया था।
बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा लाये गये नये कृषि बिल का जबरदस्त विरोध हो रहा है। संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा से पास होने के बाद इन्हें राष्ट्रपति के पास मंजूरी के लिए भेजा गया था। लेकिन विपक्षी पार्टी ने राष्ट्रपति से इन बिलों पर साइन ना करने की अपील की थी। गौरतलब है कि इन बिलों पर देश के कई हिस्सों में किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कृषि बिल के विरोध में जहां एक और केंद्र सरकार में मंत्री रही हरसिमरत कौर बादल ने इस्तीफा दे दिया वहीं विपक्ष भी लगातार इस बिल का विरोध कर रहा है। राहुल गांधी सहित विपक्ष के तमाम नेता इस बिल को काला कानून बता रहे हैं। तो वहीं कईयों ने तो कोर्ट जाने की भी बात कही है।










No comments