प्रदेश का माहौल खराब करने की कवायद ..... धार्मिक स्थान के पास लिखा "2020 खालिस्तान ज़िंदाबाद", पानी की टंकी पर लगाए झंडे
- गोइंदवाल साहिब में गुरुद्वारा चौबारा साहिब के नजदीक की घटना, एसएसपी बोले .... माहौल खराब नहीं होने देंगे
खबरनामा इंडिया संवाददाता। तरनतारन, पंजाब
पंजाब में खलिस्तानी गतिविधिओ से कुछ शरारती लोग प्रदेश का माहौल ख़राब करने कोशिश लगातार लगे हुए है। जिस कड़ी में अब तरनतारन में खालिस्तानी गतिविधि सामने आई है। तरनतारन के गोइंदवाल में एक गुरुघर की दीवार के आसपास रविवार को खालिस्तानी नारे लिखे हुए मिले है। और साथ ही नजदीक ही पानी की टंकी पर झंडे भी लहराए गए। घटना का पता लगते ही मौके पर पुलिस उच्चाधिकारी पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी। एसएसपी तरनतारन ने जनता को विश्वास दिलाया है कि किसी भी कीमत पर माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा। यह भी बता दे कि खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने समर्थकों को खालिस्तानी झंडा फहराने के लिए उकसाया था। जिसके बाद इस तरह की कवायद प्रदेश में कई बार हो चुकी है।
जानकारी अनुसार रविवार को गोइंदवाल साहब के गुरुद्वारा चौबारा साहिब के नजदीक एक पानी वाली टंकी के ऊपर खालिस्तान के झंडे लहराते हुए नजर आए। इसके साथ ही गुरुद्वारे के नजदीक दीवारों पर "2020 खालिस्तान जिंदाबाद" लिखा हुआ मिला। सुचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर झंडों को उतरवाया और मामले की जांचशुरू कर दी। फ़िलहाल उक्त कवायद चर्चा का विषय बनी हुई है।
घटना से क्षेत्र में चर्चा को हुए तरनतारन एसएसपी ध्रुमन एच निंबाले ने जनता को सुरक्षा का एहसास दिलाते हुए कहा है कि गोइंदवाल साहिब देश की एकता-अखंडता प्रतीक है और इस क्षेत्र में हुई इस गतिविधि से किसी भी कीमत पर माहौल को खराब नहीं होने दिया जाएगा। मामले की जांच जारी है।
वर्णनयोग्य है कि पंजाब में इस तरह की गतिविधि दौरान पंजाब के कई हिस्सों में खालिस्तानी झंडे लहराए जाने की घटनाएं घट चुकी हैं। जिसमे सबसे बड़ा मसला मोगा में आजादी दिवस से ठीक एक दिन पहले14 अगस्त को सुबह डिप्टी कमिश्नर दफ्तर की चौथी मंजिल पर लगे राष्ट्रिय ध्वज की बेदअबी करके शरारतियों ने खालिस्तानी झंडा फहराकर वीडियो वायरल किया था। उक्त मामले में तीन आरोपियों में एक पुलिस अधिकारी का बेटा जो इसका मास्टर माइंड कहा जा रहा है। उसे और उसके साथी को 16 दिन बाद दिल्ली से काबू किया गया था। इस मामले में यह भी खुलासा हुआ था कि आरोपिओ के आंतकवादीओ से संबंध है। बताने योग्य है कि खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने खालिस्तानी समर्थको को उकसाते हुए ऐलान किया था कि 15 अगस्त को जो शख्स लाल किले पर खालिस्तानी झंडा फहराता है। तो उसे सवा लाख डॉलर दिए जाएंगे। अगर कोई सरकारी दफ्तर पर झंडा फहराता है तो उसे ढाई हजार डॉलर दिए जाएंगे।










No comments