Corona Breaking .... कोरोना का कहर जारी, सिविल सर्जन सहित 79 नए संक्रमित, 4 की मौत
- 30 अमृतसर लेब, 20 एंटीजन, 26 निजी लेब और 3 ट्रू नेट से पॉजिटिव, 823 नेगेटिव
- स्वास्थ्य विभाग का जनता से आग्रह -- बेहद जरुरी होने पर ही घरो से निकले, कोविद 19 के नियमो की पालना जरुरी, मास्क भी जरूर पहने
खबरनामा इंडिया संवाददाता। कपूरथला, पंजाब
स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता के अनुसार रविवार को कोरोना पॉजिटिव मामलो मे 79 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमे मोहब्बत नगर से एक महिला 3, गोपाल पार्क से एक, गांव रायपुर अराइयां से से 7 पॉजिटिव है। वहीँ सिविल सर्जन कपूरथला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आने की सुचना है। गांव अवान से 4, भुलत्थ से दो स्वास्थ्य कर्मिओ सहित 3, मॉडर्न जेल व गांव नत्थू चाहल से एक -एक, मॉडल टाउन से दो महिलाओ सहित 3 और फगवाड़ा ब्लॉक से 21 पॉजिटिव है।
उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक कुल 2190 पॉजिटिव मरीज है। और अब 632 एक्टिव है। वहीँ अभी तक 1325 मरीज ठीक भी हुए है। जबकि 96 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। आज भी 41 मरीज डिस्चार्ज किये है।
बताने योग्य यह भी है कि कई दिनों से सिविल सर्जन की तबियत ठीक नहीं थी जिस कारण उन्होंने विभाग से आग्रह कर अपने आप को होम कुऑरटीइन कर लिया। और वर्क फ्रॉम होम करने लगे। तब उनका कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया था। लेकिन अब उनको कुछ लक्षण होने के कारण उन्होंने पुनः टेस्ट करवाया। और रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। लेकिन उन्होंने एहतियात बरतते हुए आम जनता के लिए प्रेरणा का कार्य किया है।
- 4 संक्रमित मरीजो की हुई मौत
बताने योग्य यह भी है कि रविवार को 4 कोरोना संकर्मित मरीजो की मौत हुई है। जिसमे 60 वर्षीय व्यक्ति वासी कपूरथला, पलाही फगवाड़ा वासी 70 वर्षीय व्यक्ति व सुल्तानपुर लोधी वासी 62 वर्षीय व्यक्ति की जालंधर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई है। जबकि महताब गढ वासी 50 वर्षीय महिला की कपूरथला के आइसोलेशन वार्ड में उपचार के दौरान मौत हुई है।
देखे लिस्ट में कितने पॉजिटिव कहाँ से आये है। .........
उन्होंने कोरोना के बिगड़ते हालातो को देखते हुए जनता से आग्रह किया है कि बेहद जरुरी होने पर ही घरो से निकले और कोविद 19 के नियमो की पालना करते हुए मास्क जरूर पहने। नियमो की पालना से ही कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है।
















No comments