ब्रेकिंग न्यूज़

दरिंदगी ..... 6 साल की मासूम बच्ची को 20 रुपए का लालच दे ले गया युवक, दुष्कर्म कर बेहाश बच्ची को घर के बाहर छोड़ भागा

- आधी रात तक पुलिस करती रही जाँच, सीसीटीवी से हुई पहचान, आरोपी काबू 

- शनिवार शाम भुलत्थ के अस्पताल में करवाया भर्ती, हालत गंभीर होने पर कपूरथला सिविल में भेजा 

- डॉ. सिम्मी धवन ने की बच्ची से दुष्कर्म की पुष्टि, फिलहाल बच्ची खतरे से बाहर 

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला, पंजाब 

पंजाब के कपूरथला में भुलत्थ क्षेत्र में एक 6 वर्ष की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना की खबर है। बच्ची सिविल अस्पताल में उपचारधीन है और अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। प्राम्भिक सुचना के अनुसार हवस में की गई दरिंदगी की यह घटना शनिवार दोपहर की है और बच्ची को 20 रुपए का लालच देकर कोई साईकिल अपर बिठाकर ले गया था। और घायल अवस्था में घर के बाहर छोड़ गया। घटना का पता चलने के बाद देर रात तक पुलिस मामले की जांच और नजदीक के सीसीटीवी खंगालने में जुटी रही। विभागीय सूत्रों के अनुसार पुलिस ने पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा रही है। 

जानकारी अनुसार शनिवार दोपहर लगभग 3.30 बजे 6 साल की बच्ची घर के बाहर ही खेल रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति आया और 20 रुपए का लालच दे और चीज दिलवाने के बहाने बच्ची को साइकल पर बिठाकर सुनसान जगह ले गया। जहाँ बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद बच्ची को घर के बाहर ही छोड़कर फरार हो गया।

शाम को परिवार ने फोन पर बच्ची की हालत के बारे में पिता को बताया तो वह और उसकी पत्नी दोनों घर की तरफ भागे। वहां बच्ची बेहोश पड़ी हुई थी। उसे तुरंत भुलत्थ के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से डॉक्टरों ने रात ही कपूरथला सिविल में रेफर कर दिया। रात भर बच्ची का इलाज चलता रहा सुबह गायनी डॉक्टर सिम्मी धवन ने जहाँ दुष्कर्म की पुष्टि की है। वहीँ यह भी बताया कि बच्ची की हालत अब खतरे से बाहर है।

दूसरी तरफ पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयान के आधार पर मामला नंबर 73 दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। घटनास्थल के नजदीक ;लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। सूत्रों के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई तस्वीर के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा रही है। 



No comments