ब्रेकिंग न्यूज़

Corona Breaking .... कपूरथला जिले में कोरोना का कहर जारी, 65 नए संक्रमित, एक की मौत

 -  सैनिक स्कूल में भी दाखिल हुआ कोरोना और सिटी थाना व थाना सदर से 3 संकर्मित 

- 49 अमृतसर लेब, 12 एंटीजन और 4 ट्रू नेट से पॉजिटिव, 527 नेगेटिव 

- स्वास्थ्य विभाग का जनता से आग्रह -- बेहद जरुरी होने पर ही घरो से निकले, कोविद 19 के नियमो की पालना जरुरी, मास्क भी जरूर पहने 

खबरनामा इंडिया संवाददाता। कपूरथला, पंजाब 


पंजाब में कोरोना महामारी के बिगड़ते हालातो में रोजाना बढ़ रहे पॉजिटिव कैसो की श्रंखला में शुक्रवार को भी कहर जारी रहा,  प्राप्त रिपोर्ट्स में 65 नए कोरोना के मामले आए हैं। जबकि वीरवार को 111 पॉजिटिव केस आये थे। वहीँ जिले में आज एक संकरमित मरीज की मौत भी हुई है। प्राप्त रिपोर्ट्स में जिनमे 49 अमृतसर लेब, 4 ट्रू नेट और 12 एंटीजन से मिली है। इस बात की पुष्टि करते हुए सिविल सर्जन डॉ जसमीत कौर ने बताया कि रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सभी को उपचार के लिए आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा है। इन पॉजिटिव मामलों में काफी मरीज पुराने मरीजों के सम्पर्क से है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा है कि जनता टेस्ट सेम्पल देने में स्वास्थ्य विभाग की टीम का सहयोग करे।  


स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता के अनुसार शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव मामलो मे 65 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिनमें फगवाड़ा से 17, सुल्तानपुर लोधी से 5, ढिलवां से 6 और कपूरथला शहर व आसपास से 30 पॉजिटिव है। कपूरथला सैनिक स्कूल सेमहिला सहित अर्बन एस्टेट, थाना सदर, सिटी थाना, आईटीसी ऑफिस, मॉडल टाउन, हरनाम नगर, संतपुरा व अन्य कई क्षेत्रों से संकर्मित मिले है। 
उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक कुल 2049 पॉजिटिव मरीज है। और अब 565 एक्टिव है। वहीँ अभी तक 1266 मरीज ठीक भी हुए है। जबकि 88 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। आज भी 46 मरीज डिस्चार्ज किये है। 
  

-  एक संक्रमित मरीज की हुई मौत 
बताने योग्य यह भी है किशुक्रवार को एक कोरोना संकर्मित मरीज की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग से मिली  जानकारी अनुसार 28 वर्षीय मरीज वासी हमीरा की जालंधर के सिविल अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हुई है।     


देखे लिस्ट में कितने पॉजिटिव कहाँ से आये है। ......... 




 उन्होंने कोरोना के बिगड़ते हालातो को देखते हुए जनता से आग्रह किया है कि बेहद जरुरी होने पर ही घरो से निकले और कोविद 19 के नियमो की पालना करते हुए मास्क जरूर पहने। नियमो की पालना से ही कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है। 
                                                  




No comments