ब्रेकिंग न्यूज़

राहत की खबर ..... सीएम का आदेश .. इस रविवार प्रदेश में नहीं लगेगा कर्फ्यू

- NEET के एग्जाम को लेकर विद्यार्थियों को दी गई छूट

खबरनामा इंडिया ब्यूरो पंजाब  

इस रविवार 13 सितंबर को पंजाब में कर्फ्यू लागू नहीं होगा। यह आदेश जारी करते हुए पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बताया कि इस रविवार को NEET के एग्जाम होने के चलते विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को आने जाने में कोई दिक्कत ना हो इसलिए इस रविवार को कर्फ्यू नहीं लगाया जा रहा है। जबकि गैर जरूरी सामान से संबंधित सभी दुकाने व अन्य संस्थान पूर्ण रूप से बंद रहेंगे।



No comments