ब्रेकिंग न्यूज़

Breaking news ...... कपूरथला आइसोलेशन वार्ड से एक कोरोना संकर्मित महिला मरीज फरार

- फरार हुई महिला मरीज फगवाड़ा वासी की तलाश में स्वास्थ्य विभाग कर्मी तथा पुलिस की टीमें जुटी

खबरनामा इंडिया संवाददाता। कपूरथला पंजाब 

कपूरथला के आइसोलेशन वार्ड में उपचाराधीन एक कोरोना पॉजिटिव महिला मरीज शाम से फरार बताई जा रही है। इस बात की पुष्टि करते हुए एसीएस डॉक्टर बंगा ने बताया कि उक्त महिला मरीज की तलाश के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें तथा पुलिस विभाग की टीम लगी हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कपूरथला के आइसोलेशन वार्ड में उपचाराधीन 40 वर्षीय महिला मरीज वासी फगवाड़ा शुक्रवार शाम लगभग 4:30 बजे अचानक गायब हो गई। सीसीटीवी जांचने के बाद मरीज की तलाश में पहले तो स्वास्थ्य विभाग के कर्मी खुद ही जुटे रहे, लेकिन जब कोई बात नहीं बनी तो उन्होंने संबंधित पुलिस विभाग पीसीआर टीम तथा ट्रैफिक को उसकी फोटो जारी करते हुए तलाश करने के लिए कहा है। बताया जा रहा है कि उक्त मरीज कुछ दिन पहले कोरोना संक्रमित होने के बाद आइसोलेशन वार्ड में दाखिल हुई थी। वहीँ सूत्र यह भी बताते है कि उक्त वार्ड में उचित सफाई प्रबंध व सरकार के दावों के अनुरूप उचित प्रबंध मुहैया नहीं करवाए जाते है। इसलिए अव्यवस्थाओ के आलम से परेशान होकर उक्त मरीज वार्ड से फरार हुई है।  

सूत्र यह भी बताते हैं कि काफी देर महिला मरीज के फरार होने का वार्ड में तैनात कर्मियों को मालूम ही नहीं पड़ा।  लेकिन जब वार्ड में उपचाराधीन अन्य मरीजों ने महिला मरीज के फरार होने का बताया तो अफरा-तफरी का माहौल बन गया। और आइसोलेशन वार्ड में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जाने लगे।

स्वास्थ्य विभाग की एसीएस डॉ बंगा ने महिला मरीज के फरार होने की पुष्टि की है और बताया कि पुलिस टीम को उसकी तलाश करने के लिए भी कहा गया है। और अन्य समस्याओ बारे जाँच करने के बाद ही कुछ कहें की बात कही है। 


No comments