Corona Breaking .... जिले में आये 60 पॉजिटिव, 6 की मौत, प्रदेश में डेथ रेट में कपूरथला सबसे ऊपर ...
- जिले के सीनियर भाजपा नेता की कोरोना संक्रमित बजुर्ग माता की जालंधर के निजी अस्पताल में हुई मौत
- अशोक विहार में एक ही परिवार के 6 संक्रमित, दो पुड्डा कॉलोनी व दो बीडीपीओ ऑफिस सुल्तानपुर
- 41 कपूरथला शहर व आसपास, 8 फगवाड़ा, 5 सुल्तानपुर और दो आरसीएफ से पॉजिटिव
- 6 अमृतसर लेब से और 33 एंटीजन और 2 ट्रू नेट से रिपोर्ट पॉजिटिव, 369 नेगेटिव
- स्वास्थ्य विभाग का जनता से आग्रह -- बेहद जरुरी होने पर ही घरो से निकले, कोविद 19 के नियमो की पालना जरुरी, मास्क भी जरूर पहने
खबरनामा इंडिया संवाददाता। कपूरथला, पंजाब
स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता के अनुसार रविवार को आये कोरोना पॉजिटिव मामलो मे 41 कपूरथला शहर व आसपास, 8 फगवाड़ा, 5 सुल्तानपुर और दो आरसीएफ से पॉजिटिव है। इसके अलावा बाकि केस अन्य जिलों से है। जबकि जिले में हुई 6 मौतों में कोरोना संक्रमित एक आरसीएफ कर्मी व जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता की माँ की मौत हुई है।
बताने योग्य यह भी है कि रविवार 6 संकर्मित मरीज की मौत भी हुई है। जानकारी अनुसार 70 वर्षीय बजुर्ग वासी दीप सिंह नगर आरसीएफ की सिविल अस्पातल में इलाज के दौरान, 80 वर्षीय महिला वासी फगवाड़ा व 54 वर्षीय व्यक्ति वासी अजित नगर आरसीएफ की जीएमसी अमृतसर, 54 वर्षीय व्यक्ति वासी गांव टिब्बी फगवाड़ा व 83 वर्षीय महिला वासी कपूरथला की जालंधर के निजी अस्पताल में तथा 27 वर्षीय महिला वासी फ्रैंड्स कॉलोनी फगवाड़ा की डीएमसी में मौत हुई है। इन मौतों के बाद जिले में संकर्मित मरीजों के मरने वालो का आंकड़ा 73 पर पहुँच गया है। जबकि जिले में अभी तक 1661 पॉजिटिव केस है। और एक्टिव केस 423 है।
देखे लिस्ट में कितने पॉजिटिव कहाँ से आये है। .........
उन्होंने कोरोना के बिगड़ते हालातो को देखते हुए जनता से आग्रह किया है कि बेहद जरुरी होने पर ही घरो से निकले और कोविद 19 के नियमो की पालना करते हुए मास्क जरूर पहने। नियमो की पालना से ही कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है।
















No comments