ब्रेकिंग न्यूज़

दोस्तों संग एक दिन पहले घूमने निकले युवक की कार में मिली लाश, पुलिस जाँच में जुटी

 - ईश्वर कॉलोनी वासी युवक लाश 120 फुटी रोड पर खड़ी कार में मिली 

  खबरनामा इंडिया ( विशाल ), जालंधर 



पंजाब के जालंधर में रविवार को 120 फुटी सड़क पर खड़ी एक कार से संदिघ्ध परिस्तिथिओ में एक युवक की लाश बरामद हुई है। जानकारी अनुसार युवक शनिवार को अपने दोस्तों के साथ घूमने निकला था। और रविवार को उसकी लाश मिली तो शरीर नीला पड़ चुका था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच जाँच शुरू कर दी है। 

पुलिस अनुसार मृतक की पहचान ईश्वर कॉलोनी वासी बिंदर के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि शनिवार को वह अपने दोस्तों के साथ घूमने गया था। थाना डिवीजन 5 के एएसआई निर्मलजीत सिंह ने कहा कि फ़िलहाल मौत के कारण का पता नहीं चल सका है जांच जारी है। 


No comments