Corona Breaking .... कपूरथला जिले में कोरोना का कहर, 54 नए संक्रमित, 4 की मौत
- गांव भनोलांगा के सरपंच सहित 7 लोग व टीबी विभाग का कर्मी संकर्मित
- 50 एंटीजन और 4 ट्रू नेट से पॉजिटिव, 203 नेगेटिव
- स्वास्थ्य विभाग का जनता से आग्रह -- बेहद जरुरी होने पर ही घरो से निकले, कोविद 19 के नियमो की पालना जरुरी, मास्क भी जरूर पहने
खबरनामा इंडिया संवाददाता। कपूरथला, पंजाब
स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता के अनुसार शनिवार को कोरोना पॉजिटिव मामलो मे 54 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमे गांव भाणोलंगा से सरंपच, 2 किसान, 3 घरेलू महिलाएं व 1 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव है। वहीँ सिविल अस्पताल के टीबी सैक्शन में तैनात कंम्पयूटर ऑपरेटर व एक अन्य कर्मचारी, हरनाम नगर से एक 8 वर्षीय बच्ची, 35 वर्षीय महिला तथा 43 वर्षीय व्यक्ति, गांव औजला योगी वासी 52 वर्षीय व्यक्ति, सुल्तानपुर लोधी के अलग अलग क्षेत्रों से 3 लोग, मोहल्ला सीनपुरा से 59 वर्षीय व्यक्ति, शेखूपुर से 40 वर्षीय व्यक्ति, मेहताबगढ़ से 53 वर्षीय महिला, ग्रीन मॉडल टाउन से 30 वर्षीय व्यक्ति, शेरावाला गेट से 18 वर्षीय युवक, प्रकाश ऐवेन्यू से 32 वर्षीय युवक, मोहल्ला उच्चा धोड़ा से 40 वर्षीय महिला, लक्षमी नगर से 65 वर्षीय महिला व 34 वर्षीय युवती, सर्कुलर रोड से 46 वर्षीय व्यक्ति, रेल कोच फैक्टरी से 2 लोग, शालीमार बाग से 2 लोग तथा बाकी अन्य क्षेत्रों के रहने वाले कोरोना पॉजिटिव है।
उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक कुल 2106 पॉजिटिव मरीज है। और अब 612 एक्टिव है। वहीँ अभी तक 1267 मरीज ठीक भी हुए है। जबकि 92 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। आज भी 37 मरीज डिस्चार्ज किये है।
- 4 संक्रमित मरीजो की हुई मौत
बताने योग्य यह भी है कि शनिवार को 4 कोरोना संकर्मित मरीजो की मौत हुई है। 4 मरीजों की मौत हुई है। जिसमे 60 वर्षीय महिला वासी कपूरथला, पटेल नगर वासी 58 वर्षीय व्यक्ति व फगवाड़ा के 77 वर्षीय व्यक्ति की जालंधर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान कोरोना से मौत हुई। इसी तरह गांव कमालपुर वासी 52 वर्षीय व्यक्ति की लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हुई।
देखे लिस्ट में कितने पॉजिटिव कहाँ से आये है। .........
उन्होंने कोरोना के बिगड़ते हालातो को देखते हुए जनता से आग्रह किया है कि बेहद जरुरी होने पर ही घरो से निकले और कोविद 19 के नियमो की पालना करते हुए मास्क जरूर पहने। नियमो की पालना से ही कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है।















No comments