ब्रेकिंग न्यूज़

बलवंत सिंह मुल्तानी मामला .... मोहाली कोर्ट ने पूर्व डीजीपी सैनी के जारी किए नए वारंट

- 25 सितंबर तक अदालत में पेश करने का आदेश, जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा भी खटखटा चुके 

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब 

29 साल पुराने बलवंत सिंह मुल्तानी अपहरण और हत्या मामले में आरोपी पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी की मुश्किलें और भी बढ़ गई हैं। वहीँ अब पुलिस का शिकंजा भी कसता जा रहा है। शनिवार को मोहाली कोर्ट ने सैनी के खिलाफ नए गैर जमानती वारंट जारी किये है। और 25 सितंबर तक सैनी को गिरफ्तार करके अदालत में पेश करने का आदेश दिया गया है। बता दें कि सैनी की गिरफ्तारी के लिए पंजाब पुलिस द्वारा बनाई गई एसआईटी पिछले कुछ दिन से लगातार दिल्ली, हिमाचल और कई अन्य ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। शुक्रवार को भी पंजाब पुलिस ने सैनी के चंडीगढ़ स्थित कोठी पर दबिश दी थी लेकिन खाली हाथ वापिस आना पड़ा। 

बता दें कि बलवंत सिंह मुल्तानी मर्डर केस में हाईकोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए सुप्रीम कोर्ट में जो याचिका लगाई थी। जो स्वीकार नहीं हो सकी।  क्योंकि स्क्रूटनी के दौरान कोर्ट ने याचिका के साथ लगाए गए दस्तावेजों को अधूरा पाया। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें सभी दस्तावेजों को पूर्ण कर याचिका दोबारा दाखिल करने को कहा है। 



No comments