ब्रेकिंग न्यूज़

कोरोना से दहशत.... जालंधर में 3 साल की बेटी संक्रमित होने से ख़ौफ़ज़दा मां ने की खुदकुशी

- पंजाब में आज 2441 नए पॉजिटिव, 76 की मौत

खबरनामा इंडिया (विशाल), जालंधर, पंजाब 


पंजाब में दिन प्रति दिन कोरोना महामारी भयानक होती जा रही है। और सरकार द्वारा विभिन्न तरह से जेब्रुक करने के बाद भी जनता में दहशत का माहौल बना हुआ है। खौफ का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पंजाब के जालंधर में एक 3 साल की बेटी के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद उसकी मां ने शनिवार को आत्महत्या कर ली है। वहीँ शनिवार को प्रदेश में कोरोना के कहर के चलते 2441 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। और 76 संक्रमितों की मौत होने की सूचना है। 

जानकारी अनुसार आत्महत्या करने वाली महिला की पहचान जालंधर कैंट वासी राजकुमारी के रूप में हुई है। उसके पति फौज में सेवारत हैं। सूत्रों के अनुसार दो बच्चों सहित एमईएस क्वार्टर में रहने वाली उक्त महिला की 3 साल की बेटी की शुक्रवार को ही कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके चलते महिला डिप्रेशन में चली गई और शनिवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना के बाद कैंट थाना एसएचओ रामपाल की टीम ने मौके पर पहुंचकर मृतका के परिजनों के बयान दर्ज कर धारा 174 के तहत कार्रवाई की है। 




No comments