ब्रेकिंग न्यूज़

Corona Breaking .... कोरोना का कहर जारी, 53 नए संक्रमित, 3 की मौत

- महिला नेता के पति, एक रेलटेक कर्मी व एक आरसीएफ से  पॉजिटिव    

- 26 अमृतसर लेब, 22 एंटीजन, 4 निजी लेब और 1 ट्रू नेट से पॉजिटिव, 1452 नेगेटिव 

- स्वास्थ्य विभाग का जनता से आग्रह -- बेहद जरुरी होने पर ही घरो से निकले, कोविद 19 के नियमो की पालना जरुरी, मास्क भी जरूर पहने 

खबरनामा इंडिया संवाददाता। कपूरथला, पंजाब 


पंजाब में कोरोना महामारी के बिगड़ते हालातो में रोजाना बढ़ रहे पॉजिटिव कैसो की श्रंखला में सोमवार को भी कहर जारी रहा, प्राप्त रिपोर्ट्स में 53 नए कोरोना के मामले आए हैं। जबकि कल 79 पॉजिटिव केस आये थे। वहीँ जिले में आज 3 संकरमित मरीजो की मौत भी हुई है। प्राप्त रिपोर्ट्स में जिनमे 26 अमृतसर लेब से, 1 ट्रू नेट और 22 एंटीजन से और 4 निजी लेब से मिली है। इस बात की पुष्टि करते हुए स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सभी को उपचार के लिए आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा है। इन पॉजिटिव मामलों में काफी मरीज पुराने मरीजों के सम्पर्क से है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा है कि जनता टेस्ट सेम्पल देने में स्वास्थ्य विभाग की टीम का सहयोग करे।  


स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता के अनुसार सोमवार को कोरोना पॉजिटिव मामलो मे 53 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमे एक युवक आरसीएफ से, रेलटेक से एक पॉजिटिव है। वहीँ शहर की महिला नेता के पति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव है। सिद्धू इंडस्ट्री से 2, भुलत्थ से 3, ढिलवां से 3 व फगवाड़ा से 3 पॉजिटिव है।
उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक कुल 2248 पॉजिटिव मरीज है। और अब 599 एक्टिव है। वहीँ अभी तक 1402 मरीज ठीक भी हुए है। जबकि 99 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। आज भी 78 मरीज डिस्चार्ज किये है। 

  

-  3 संक्रमित मरीजो की हुई मौत 
बताने योग्य यह भी है कि सोमवार को 3 कोरोना संकर्मित मरीजो की मौत हुई है। जिसमे 50 वर्षीय महिला वासी फगवाड़ा, 58 वर्षीय व्यक्ति भागो अराइयां व 65 वर्षीय महिला वासी जटपुरा की जालंधर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई है।       


देखे लिस्ट में कितने पॉजिटिव कहाँ से आये है। ......... 

 उन्होंने कोरोना के बिगड़ते हालातो को देखते हुए जनता से आग्रह किया है कि बेहद जरुरी होने पर ही घरो से निकले और कोविद 19 के नियमो की पालना करते हुए मास्क जरूर पहने। नियमो की पालना से ही कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है। 



No comments