Breaking News..... शहर के एक मशहूर डीड राइटर की मौत
- जालंधर के निजी अस्पताल में था उपचाराधीन
खबरनामा इंडिया संवाददाता। कपूरथला
कपूरथला शहर के एक डीड राइटर की देर रात जालंधर के निजी अस्पताल में मौत होने का समाचार है। बताया जा रहा है कि उक्त डीड राइटर कुछ दिन से अस्वस्थ होने के चलते अस्पताल में उपचाराधीन था। जिसको देर रात डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार डीड राइटर जितेंद्र कुमार जो कि आपने शालीन स्वभाव और मेलजोल के कारण क्षेत्र में मशहूर थे। उनकी कुछ दिन पहले तबीयत खराब होने के कारण जालंधर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जितेंद्र कुमार के सेल कम हो गए थे। वहीं दूसरी तरफ माहौल के अनुरूप संक्रमित होने की भी चर्चा है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कोरोना संकरमितो में इसका कोई रिकॉर्ड नहीं है।










No comments