ब्रेकिंग न्यूज़

वेबिनार पर कवी सम्मेलन....... काव्‍य के माध्‍यम से संकट-समय में, सही सोच और द‍िशा रख हौसला बुलंद रखने का क‍िया आग्रह

हिन्दू कन्या कॉलेजकपूरथला में “हिन्दी दिवस” के उपलक्ष्य में काव्य-गोष्ठी का आयोजन

खबरनामा इंडिया संवाददाता। कपूरथला  

 

हिन्दू कन्या कॉलेज के स्नातकोत्तर हिंदी विभाग की ओर से आज हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में "संकट समय की कविता" विषय पर काव्य-गोष्ठी का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। आज के संकट के इस दौर मेंअस्तित्व का संकटपारिवारिक संकटसामाजिक संकट व समय का संकटकोरोना संकटईश्वर स्मरण विषयों पर सभी कवयित्रियों ने अपनी कविताओं के माध्यम से अपने भाव व्यक्त किए ।


इस अवसर पर पंजाब की जानी-मानी कवयित्रियाँ डॉ. नीलम अरुण मित्तुसेवानिवृत्त प्राचार्यागोपीचन्द आर्य महिला कॉलेजअबोहरडॉ. रश्मि खुरानाकवयित्री व साहित्यकारसेवानिवृत्त असिस्टेंट स्टेशन डायरेक्टरआकाशवाणी लेस्टर (इंग्लैंड)डॉ.  किरण वालियाशिक्षाविद्कवयित्री व लेखिकाप्राचार्यकमला नेहरू कॉलेज फ़ॉर वुमैनफगवाड़ाडॉ. सरला भारद्वाजशिक्षाविदकवयित्री व लेखिकाडॉ.  नीलम जुल्काशिक्षाविद् एवं कवयित्रीपूर्व अध्यक्षहिन्दी विभागहंसराज महिला महाविद्यालयजालंधरडॉ. वीणा विज,कवयित्रीलेखिका व अदाकाराडॉ. विनोद कालराशिक्षाविद्कवयित्री व लेखिकाएसोसिएट प्रो. व हिंदी विभाग अध्यक्ष केएमवी जालन्धरडॉ. गीता डोगराअध्यक्षत्रिवेणी साहित्य अकादमी एवं पूर्व वरिष्ठ उपसंपादकदैनिक जागरण, प्रोमिला अरोड़ा सेवानिवृत्त प्राचार्यशिक्षाविद्कवयित्री व लेखिका एवं समाज सुधारकसुषमा गुप्ताहिन्दी अधिकारी व सचिवनगर राजभाषा कार्यान्वयन समितिजालंधर और डॉ. कुलविंदर कौरविभागाध्यक्षहिन्दू कन्या कॉलेजकपूरथला ने अपनी कविताओं के माध्यम से इस काव्य गोष्ठी में सहभागिता की । 

हिन्दू कन्या कॉलेज के प्राचार्या डॉ. अर्चना गर्ग जी ने माननीय अतिथियों का शाब्दिक अभिनंदन किया । इस अवसर पर मंच संचालन की भूमिका डॉ. कुलविंदर कौरविभागाध्यक्षहिन्दू कन्या कॉलेजकपूरथला ने बाखूबी निभाई । इस गोष्ठी में इन कवयित्रियों के माध्यम से अनेक नए भावविचार और अनुभवों को सांझा किया गया । कार्यक्रम कॉलेज के फ़ेसबुक पेज और यू-ट्यूब पेज पर लाइव प्रस्तुत किया गया । 

 कार्यक्रम के अंत में कॉलेज प्राचार्या डॉ. अर्चना गर्ग जी ने प्रतिभागी कवयित्रियों के प्रति संकट के समय से मानसिक रूप में उभारने के लिए व अपना बहुमूल्य समय प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया । डॉ. कुलविंदर कौर जी ने कार्यक्रम से जुड़े सभी प्रतिभागिओं के प्रति आभार व्यक्त किया ।




No comments