ब्रेकिंग न्यूज़

Breaking ..... मॉडर्न जेल में गैंगस्टर हवालाती ने आत्महत्या का किया प्रयास, जाने क्या थी वजह ?

- मोबाइल पकड़े जाने पर हवालाती ने प्रशासन पर दबाव बनाने का किया प्रयास  

खबरनामा इंडिया (गगनदीप) कपूरथला, पंजाब  

माडर्न जेल कपूरथला में एक गैंगस्टर हवालाती ने आत्महत्या की कोशिश की है। गैंगस्टर ने किसी तेजधार वस्तु से बाजू की नसें काट ली थी। जिसे घायल अवस्था में जेल के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। बताया जाता है कि हवालाती के पास से मोबाइल पकड़े जाने पर उसने जेल प्रशासन पर दबाव बनाने का प्रयास किया था। 

माडर्न जेल के एसपी बीएस घुम्म्न के अनुसार जेल के अंदर सहायक सुपरिंटेंडेंट हरदेव सिंह ठाकुर की ओर से कैदियों की बैरकों की तलाशी ली जा रही थी। इसी दौरान गैंगस्टर तरनजोत सिंह उर्फ तन्ना निवासी लखनपाल गुरदासपुर से एक मोबाइल बरामद हुआ। उससे मोबाइल पकड़े जाने पर उसने किसी तेजधार वस्तु से अपनी बाजू की नसें काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। लेकिन जेल स्टाफ ने उसे तुरंत जेल के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत अब खतरे से बाहर है। 

एसपी के अनुसार आरोपी ने मोबाइल पकड़े जाने पर कार्रवाई से बचने के लिए जेल प्रशासन पर आत्महत्या की कोशिश करके दबाव बनाने की चेष्टा की थी। थाना कोतवाली की पुलिस ने आरोपी र्गैंगस्टर के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।



No comments