Corona Blast .... कपूरथला जिले में कोरोना का कहर, पहली बार एक ही दिन में 94 नए संक्रमित, 7 की मौत
- कपूरथला के सदर थाने से 2 पुलिस मुलाजिम और भुलत्थ से 4 स्वास्थ्य कर्मी
- 42 अमृतसर लेब, 41 एंटीजन और 8 ट्रू नेट और 3 अन्य लेब से पॉजिटिव, 734 नेगेटिव
- स्वास्थ्य विभाग का जनता से आग्रह -- बेहद जरुरी होने पर ही घरो से निकले, कोविद 19 के नियमो की पालना जरुरी, मास्क भी जरूर पहने
खबरनामा इंडिया संवाददाता। कपूरथला, पंजाब
स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता के अनुसार बुधवार को कोरोना पॉजिटिव मामलो मे 94 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चिंता की बात यह भी है कि इतनी बड़ी संख्या में पहली बार इतने पॉजिटिव आये है। जिनमें से फगवाड़ा से 25 मरीज, कपूरथला के सदर थाने से 2 पुलिस मुलाजिम, 3 अर्बन एस्टेट, 4 काला संघिया, 1 सर्कुलर रोड, 1 ग्रीन ऐवेन्यू, भुलत्थ से 3, ग्रीन पार्क 1 से, सुल्तानपुर लोधी से 13, बेगोवाल से 3, गांव मुद्दोवाल से 1, मोहल्ला सीनपुर से 2, जट्टपुरा से 1, आरसीएफ से 3, मोहल्ला हरनाम नगर से 1, गांव पड्डे बेट से 2, गांव इब्राहीमवाल से 1, मोहल्ला संतपुरा से 1, गांव मोठावाल से 1, मोहल्ला मेहताबगढ़ से 1, गांव ढुढियावाल से 1, माडल टाउन से 3 तथा बाकी आसपास क्षेत्रों से सबंधित लोग कोरोना की चपेट में आए है।
उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक कुल 1800 पॉजिटिव मरीज है। और अब 395 एक्टिव है। वहीँ अभी तक 1296 मरीज ठीक भी हुए है। जबकि 83 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। आज भी 33 मरीज डिस्चार्ज किये है।
- 7 संक्रमित मरीजों की मौत
बताने योग्य यह भी है कि बुधवार को 7 कोरोना संकर्मित मरीजों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी अनुसार 58 वर्षीय व्यक्ति वासी भुलत्थ, 45 वर्षीय महिला वासी फत्तू धींगा, 71 वर्षीय महिला वासी मकसूदपुर ढिलवां, 81 वर्षीय बजुर्ग वासी मेहली गेट फगवाड़ा, 60 वर्षीय व्यक्ति वासी डोगरांवाल की जालंधर के निजी अस्पताल में मौत हुई है। और एक 55 वर्षीय व्यक्ति वासी बेगोवाल की सीएचसी बेगोवाल के साथ साथ 55 वर्षीय व्यक्ति वासी गांव कमराय ढिलवां की भी मौत हुई है।
देखे लिस्ट में कितने पॉजिटिव कहाँ से आये है। .........
उन्होंने कोरोना के बिगड़ते हालातो को देखते हुए जनता से आग्रह किया है कि बेहद जरुरी होने पर ही घरो से निकले और कोविद 19 के नियमो की पालना करते हुए मास्क जरूर पहने। नियमो की पालना से ही कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है।
















No comments