ब्रेकिंग न्यूज़

कोरोना संकट..... पंजाब सरकार की नई गाइडलाइन, 30 सितंबर तक हर रविवार को रहेगा पूर्ण कर्फ्यू

- 5 जिलों जालंधर, लुधियाना, होशियारपुर, अमृतसर और कपूरथला में बीते 24 घंटे में 33 संकर्मित मरीजों की हुई मौत, 1038 पॉजिटिव  

- कपूरथला जिले में का डेथ पर्सेंटेज सबसे अधिक 

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब 

पंजाब प्रदेश में कोरोना महामारी का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। और इन हालात से निपटने के लिए बुधवार को पंजाब सरकार ने अब नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन आदेशों के मुताबिक अब 30 सितंबर तक हर रविवार को पंजाब के सभी 167 शहरों में पूर्ण रूप से कर्फ्यू रहेगा। इन आदेशों में यह भी साफ कहा गया है कि नाइट कर्फ्यू के दौरान भी किसी तरह की गैर-जरूरी आवाजाही नहीं हो सकेगी। वहीँ कोरोना संक्रमण की मंगलवार की स्थिति को देखे तो सिर्फ 5 जिलों जालंधर, लुधियाना, अमृतसर, होशियारपुर और ;कपूरथला में बीते 24 घंटे में 33 मरीजों की मौत हुई है। और 1038 रिपोर्ट पॉजिटिव है।

हालाँकि पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दो दिन पहले ही हुई एक मीटिंग में कोरोना से बिगड़े हालात की समीक्षा ली थी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस विधायकों और मेडिकल विशेषज्ञों के सुझाव का नोटिस लेते हुए शहरी क्षेत्रों में लॉकडाउन में कुछ राहत देने की घोषणा की थी। जिसमे कहा गया था कि गैर जरूरी दुकानें शनिवार को खुल सकेंगी और सोमवार से शनिवार तक इनके खुला रखने के समय को बढ़ाते हुए रात 9 बजे कर दिया था। और रात के कर्फ्यू में भी ढील देते हुए रात साढ़े 9 बजे से सुबह 5 बजे तक किया गया था। 

अब इस फैसले में संशोधन करके साफ किया गया है कि नाइट कर्फ्यू सभी शहरों और कस्बों में रात 9.30 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक ही रहेगा।  शनिवार का लॉकडाउन खत्म कर दिया गया है। और 30 सितंबर तक रविवार को सभी 167 शहरों मेंपूर्ण रूप से कर्फ़्यू लागू रहेगा।






No comments