Breaking..... जालंधर में हिंदू नेता पर फायरिंग का मामला दर्ज,
- कुछ दिन पहले फायरिंग की वीडियो हुई थी वायरल पुलिस ने दो को किया नामजद
खबरनामा इंडिया (विशाल) जालंधर, पंजाब
पंजाब के जालंधर में एक हिंदू नेता व उसके साथियों द्वारा किसी बर्थडे पार्टी में हवाई फायरिंग करने की वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी अनुसार फायरिंग में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है लेकिन दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीँ वायरल वीडियो में आरोपियों की पहचान कर पुलिस ने थाना एक में विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।
थाना डिवीजन नंबर 1 के प्रभारी सुखबीर सिंह से मिली सूचना के अनुसार कुछ दिन पहले क्षेत्र में हवाई फायरिंग को लेकर एक वीडियो वायरल हुई थी। जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान करते हुए रोहित शर्मा वासी भगत सिंह कॉलोनी तथा सुमित कुमार वासी अमरदास नगर के खिलाफ आईपीसी की धारा 336, 188, 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।













No comments