Corona Blast .... जिले में कोरोना संक्रमित 4 की मौत, 96 नए केस, 2102 मरीज ठीक हुए
- आरसीएफ से 2, ढिलवां से 8, हंसपाल ट्रेडर्स से 4, आईटीसी से एक और फगवाड़ा से 25 पॉजिटिव
- 25 अमृतसर लेब, 43 एंटीजन, और 8 ट्रू नेट, 20 अन्य लेब से पॉजिटिव, 1286 नेगेटिव
- स्वास्थ्य विभाग का जनता से आग्रह -- बेहद जरुरी होने पर ही घरो से निकले, कोविद 19 के नियमो की पालना जरुरी, मास्क भी जरूर पहने
खबरनामा इंडिया संवाददाता। कपूरथला, पंजाब
पंजाब में कोरोना महामारी के संकट के दौरान कपूरथला जिले में वीरवार को भी कोरोना ब्लास्ट की स्थिति रही। और प्राप्त रिपोर्ट्स में 96 नए कोरोना के मामले आए हैं। जबकि कल बुधवार को 109 पॉजिटिव आये थे। वहीँ जिले में आज 4 संकरमित मरीजो की मौत हुई है। जिसके बाद जिले में संकर्मित मरीजों की मौत का आंकड़ा 132 पर पहुंच गया है। प्राप्त रिपोर्ट्स में जिनमे 25 अमृतसर लेब से, 8 ट्रू नेट और 43 एंटीजन और 20 अन्य लेब से मिली है। इस बात की पुष्टि करते हुए स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सभी को उपचार के लिए आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा है। इन पॉजिटिव मामलों में काफी मरीज पुराने मरीजों के सम्पर्क से है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा है कि जनता टेस्ट सेम्पल देने में स्वास्थ्य विभाग की टीम का सहयोग करे।
\स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता के अनुसार वीरवार को कोरोना पॉजिटिव मामलो मे 96 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमे आरसीएफ से 2, ढिलवां से 8, हंसपाल ट्रेडर्स से 4, आईटीसी ऑफिस से एक, बस स्टैंड व हरनाम नगर से एक एक और फगवाड़ा से 25 पॉजिटिव है।
उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक कुल 3098 पॉजिटिव मरीज है। और अब 639 एक्टिव है। वहीँ अभी तक 2102 मरीज ठीक भी हुए है। आज भी 86 मरीज डिस्चार्ज किये है। जबकि 132 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है।
- 4 संक्रमित मरीजो की हुई मौत
बताने योग्य यह भी है कि वीरवार को 4 कोरोना संकर्मित मरीजो की मौत हुई है। 85 वर्षीय महिला वासी गुरु तेग बहादुर नगर फगवाड़ा, 60 वर्षीय बजुर्ग वासी गांव नवां ठट्ठा, 55 वर्षीय व्यक्ति वासी आरसीएफ व 70 वर्षीय बजुर्ग वासी मकसूदपुर ढिलवां की निजी अस्पताल जालंधर में इलाज दौरान मौत हुई है।जिसके बाद जिले में संकर्मित मरीजों की मौत का आंकड़ा 132 पर पहुंच गया है।
देखे लिस्ट में कितने पॉजिटिव कहाँ से आये है। .........
उन्होंने कोरोना के बिगड़ते हालातो को देखते हुए जनता से आग्रह किया है कि बेहद जरुरी होने पर ही घरो से निकले और कोविद 19 के नियमो की पालना करते हुए मास्क जरूर पहने। नियमो की पालना से ही कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है।














No comments