ब्रेकिंग न्यूज़

कृषि बिल का मामला ..... राजनितिक लाभ को देखते हुए हरसिमरत कौर ने दिया इस्तीफा - अवतार सिंह मंड

- केंद्र द्वारा पारित कृषि बिल किसानों के लिए लाभकारी, लेकिन कुछ नेता राजनितिक लाभ देखते हुए किसानों को कर रहे गुमराह 

खबरनामा इंडिया (गगनदीप), कपूरथला 

मोदी सरकार की तरफ से किसानों के हितों में पास किए गए कृषि संशोधन कानून पर अब राजनीती की जा रही है। और इसी क्रम में भाजपा की सहयोगी पार्टी अकाली दल की नेत्री केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर ने भी राजनितिक लाभ देखते हुए इस्तीफा दिया है। उक्त शब्द भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अवतार सिंह मंड कहते हुए बताया कि केंद्र सरकार द्वारा पास किया गया कृषि बिल असल में किसानों को शक्ति प्रदान करने वाला है। लेकिन कुछ लोग किसानों को गुमराह करते हुए इसका राजनीतिक लाभ लेना चाहते हैं। आने वाले समय में जब किसानों को यह आभास होगा कि भाजपा द्वारा लाया गया बिल उनके लिए लाभकारी है तो वह गुमराह करने वाले नेताओं को खुद ही सबक सिखा देंगे।

किसानों की रब्बी की फसलें जैसे जौ, सरसों, चने व दाल आदि की फसलों का कम से कम समर्थन मूल्य बढ़ाकर किसानों को तोहफा दिया है। उन्होंने कहा कि एमएसपी को लेकर मोदी सरकार द्वारा पास किए गए खेतीबाड़ी कानून का विरोध करने वाले विरोधी पक्ष तथा अन्य पार्टियों के चेहरे की रंगत फीकी पड़ गई है। उन्होंने विरोध करने वालों तथा सड़कों पर आने वाले सभी लोगों से अपील की है कि इन पास हुए बिलों को विस्तारपूर्वक पड़े तथा फिर प्रशन पूछे। मंड ने कहा कि सरकार सीएसीपी अर्थात खेतीबाड़ी लागत तथा कीमतों के लिए कमिशन की सिफारिश पर हर फसल सीजन से पहले कम से कम समर्थन मूल्य (एमएसपी) तय करती है। 

अगर किसी फसल का झाड़ अधिक होता है तो उसका मूल्य बिचौलियों द्वारा घटा दिया जाता है। फिर एमएसपी किसानों के लिए एक निशिचत बीमें की की कीमत का काम करती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी तथा खेतीबाड़ी मंत्री नरिंदर सिंह तोमर ने कई बार स्पष्ट किया है कि एमएसपी खतम नही होगा। मंड ने कहा कि जिन लोगों के हाथों से नियंत्रण बाहर हो रहा है वह किसानों को गुमराह कर रहे है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार किसानों की आमदन दोगुनी करने तथा उनके जीने का ढंग बदलने के लिए वचनवद्ध है। इस मौके पर जिला महामंत्री जगदीश शर्मा, जिला उप प्रधान अशोक माहला व पवन धीर, जिला सचिव मास्टर धर्मपाल, मंडल प्रभारी यश महाजन, मंडल प्रधान धर्मापाल महाजन, आईटी व सोशल मीडिया इंचार्ज संदीप वालिया, आकाश कालिया, एडवोकेट पियूष मनचंदा, अशिवनी तुली, बंटी व राजेश मनन सोनू आदि मौजूद थे। 

No comments