ब्रेकिंग न्यूज़

ड्रग चैट मामला ..... एनसीबी से रणवीर की अपील .. दीपिका घबरा जाती हैं, सवाल-जवाब के दौरान उन्हें साथ रहने की इजाजत दे

- एनसीबी दीपिका से अब शनिवार को करेगी पूछताछ 


खबरनामा इंडिया ब्यूरो। मुंबई 

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स एंगल की जांच कर रहे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान और रकुलप्रीत सिंह से पूछताछ के लिए समन जारी तो कर ही दिए हैं। इन सभी से बारी बारी एनसीबी की टीम 25 और 26 सितंबर को पूछताछ करने जा रही है। 

जानकारी अनुसार दीपिका पादुकोण वीरवार को अभी कुछ देर पहले ही गोवा से मुंबई पहुंचीं है। और उनके पति रणवीर सिंह भी उनके साथ ही देखे गए। सुरक्षा की दृष्टि से वह लगभग पोना घंटा एयरपोर्ट पर रहीं। विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार एनसीबी दीपिका से अब शनिवार को पूछताछ करेगा। 

सूत्रों के मुताबिक, रणवीर ने एनसीबी को अर्जी लगाते हुए अपील की है कि वह पूछताछ के दौरान दीपिका के साथ रहना चाहते हैं। और यह भी कहा गया है कि उनकी पत्नी दीपिका को कभी-कभी घबराहट होने लगती है। इसलिए उन्हें उनके साथ रहने की अनुमति दी जाये। 

रणवीर ने अपनी अपील में यह भी लिखा कि वह कानून का पालन करने वाले हैं। कानून को भलीभांति जानते हैं कि वह जांच के समय मौजूद नहीं रह सकते लेकिन फिर भी एनसीबी कार्यालय के अंदर तक की अनुमति दे दी जाये। सूत्र यह भी बताते है कि वैसे उनकी इस अपील पर अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है। 

No comments