Corona Blast .... कपूरथला जिले में कोरोना का कहर आज भी जारी, एक ही दिन में 111 नए संक्रमित, 4 की मौत
- 2 माह की बच्ची सहित महिला पुलिस कर्मी भी संकर्मित
- कपूरथला वासी फायर अधिकारी सहित 4 संकरमितो की मौत
- 76 अमृतसर लेब, 26 एंटीजन और 5 ट्रू नेट और 4 अन्य लेब से पॉजिटिव, 682 नेगेटिव
- स्वास्थ्य विभाग का जनता से आग्रह -- बेहद जरुरी होने पर ही घरो से निकले, कोविद 19 के नियमो की पालना जरुरी, मास्क भी जरूर पहने
खबरनामा इंडिया संवाददाता। कपूरथला, पंजाब
स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता के अनुसार वीरवार को कोरोना पॉजिटिव मामलो मे 111 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चिंता की बात यह भी है कि जिले में पहली बार एक साथ इतने पॉजिटिव आये है। जिनमें रेल कोच फैक्टरी से 2 माह की नवजात बच्ची भी शामिल है। वहीँ सुल्तानपुर लोधी के थाने में तैनात कर्मी तथा बीडीपीओ कार्यलय में तैनात कर्मचारी के पारिवारिक सदस्यों में 2 युवतियो की रिपोर्ट पॉजिटिव है। इसी तरह पुलिस विभाग में तैनात 23 वर्षीय युवती तथा 50 वर्षीय महिला, फगवाड़ा से 31 रिपोर्ट पॉजिटिव है। जबकि शहर के मोहल्ला मेहताबगढ़ से 3, सर्कुलर रोड से 3, गांव धालीवाल बेट से 4, गांव डोगरावाल से 5, ब्लाक ढिलवां के गांव भटनूरा से 4, काला संघिया से 6, बेगोवाल से 4, सुल्तानपुर लोधी से 6, गांव सुन्नड़वाल से 2, सिविल में तैनात 2 कर्मी, रेल कोच फैक्टरी से 2 तथा जिलें के अन्य ब्लाकों से कई लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।
उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक कुल 1970 पॉजिटिव मरीज है। और अब 536 एक्टिव है। वहीँ अभी तक 1230 मरीज ठीक भी हुए है। जबकि 87 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। आज भी 20 मरीज डिस्चार्ज किये है।
- 4 संक्रमित मरीजों की हुई मौत
बताने योग्य यह भी है कि बुधवार को 4 कोरोना संकर्मित मरीजों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी अनुसार 54 वर्षीय व्यक्ति वासी हरदासपुर की मिलिट्री हॉस्पिटल में मौत हुई है। जबकि 72 वर्षीय बजुर्ग महिला वासी गांव काहना फत्तू धींगा, 80 वर्षीय बजुर्ग वासी प्रीत नगर व 48 वर्षीय व्यक्ति वासी नजदीक शालीमार बाग की जालंधर के निजी अस्पताल में मौत हुई है।
देखे लिस्ट में कितने पॉजिटिव कहाँ से आये है। .........
उन्होंने कोरोना के बिगड़ते हालातो को देखते हुए जनता से आग्रह किया है कि बेहद जरुरी होने पर ही घरो से निकले और कोविद 19 के नियमो की पालना करते हुए मास्क जरूर पहने। नियमो की पालना से ही कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है।
















No comments