ब्रेकिंग न्यूज़

देसी नुस्खे ..... इन 6 चीजों के सेवन से शुगर की समस्या से मिलती है निजात

मखाने, करेले, करीपत्ता, हल्दी, पुदीना और जामुन दिला सकती है शुगर से मुक्ति 

खबरनामा इंडिया (हेल्थ डेस्क), पंजाब 


आज के आधुनिक युग में असंतुलित आहार के चलते शुगर की समस्या आम हो गई है। यहाँ तक कि भारत में तो छोटे बच्चों से लेकर बड़ों उम्र तक के लोगो में यह समस्या देखी जा रही है। अमूमन शुगर की समस्या से व्यक्ति जिन्दगी भर दवाइयों का सहारा ले लेता है। लेकिन यह एक ऐसी स्वास्थ्य समस्या है जिसको घर पर ही देसी नुस्खे अपनाकर बेहद आसानी से दूर किया जा सकता हैं। अगर आप इन 5 चीजों का नियमित सेवन करते है तो आपकी यह समस्या कंट्रोल हो सकती है। 

-  मखाने 

मखानों में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं। यह दिल से लेकर जोड़ों के लिए फायदेमंद माना गया है। लेकिन अगर आपको शुगर की समस्या है। और आप उसे खत्म करना चाहते हैं, तो आप कुछ दिनों तक लगातार प्रतिदिन खाली पेट मखाने के पांच−सात दाने खाने से आपका ब्लड में शुगर लेवल खुद ब खुद कंट्रोल हो जाएगा।


- करेले 

सब्जियों में करेला स्वाद में भले ही कड़वा होता है, लेकिन इससे होने वाले लाभ बड़े ही सार्थक होते हैं। डायबिटीज यानि शुगर की समस्या के मरीजों को प्रतिदिन सुबह करेले का रस जरूर पीना चाहिए। करेले में हाइपोग्लाइकेमिक बायो−केमिकल पदार्थ होता है। जो ब्लड में शुगर के हाई लेवल का इलाज करने  में उपयोगी होता है। 


- करीपत्ता

वहीँ अगर आपके लिए करेले का रस कड़वा होने के कारण पीना संभव नहीं है। तो आप दिन में दो या तीन बार कुछ करीपत्ता पौधे से पत्ते तोड़ साफ पानी से धोकर चबा ले। इससे भी आपकी शुगर काफी हद तक कंटोल हो जाएगी।


- हल्दी

अमूमन हर घरो के में मसाले के रूप में उपयोग होने वाली हल्दी में कई तरह के औषधीय गुण होते हैं। जिसका दावा ऋषि मुनि भी करते रहे है। शायद इसलिए चोट लगने से लेकर कई स्वास्थ्य व सौंदर्य समस्याओं को दूर करने के लिए इसकी मदद ली जाती है। अगर आपको शुगर की समस्या है तो आप शहद में एक चुटकी हल्दी और सूखे आंवले का पाउडर मिलाकर उसका सेवन करें। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा। 


पुदीना

ठंड के मौसम में अक्सर लोग पुदीने की चटनी बनाकर उसका सेवन करना पसंद करते हैं। तो क्यों ना आप ऐसी चटनी बनाएं जो शुगर की समस्या से निजात दिलाये। इसके लिए आप पुदीने की पत्तियां लेकर उसमें अदरक का टुकड़ा, लहसुन और खट्टा अनारदाना मिक्स करके पीसें और चटनी बनाएं। आप अपने खाने के साथ इस चटनी का सेवन करें। यकीनन डायबिटीज की समस्या से लाभ मिलेगा। 


- जामुन

जामुन फल इंसुलिन रेग्युलेशन में काफी फायदेमंद साबित होता है। इसलिए जामुन खाने के साथ−साथ उसके पत्तों को सुबह−शाम चबाएं। कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आने लगेगा।


No comments