ब्रेकिंग न्यूज़

प्रोटेस्ट ...... सिविल अस्पताल में स्टाफ नर्सिंग यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर आज किया रोष प्रदर्शन

- क्लास फोर से कम वेतन पर काम करवाया जा रहा है नर्सों से 
- सरकार द्वारा नर्सिंग पेशे को डी-ग्रेड करने की कोशिश 

खबरनामा इंडिया संवाददाता। कपूरथला 

सिविल अस्पताल में वीरवार को एसएमओ कार्यलय के बाहर समूह नर्सिंग स्टाफ ने अपनी मांगों को लेकर काले बिल्ले लगाकर रोष प्रदर्शन किया। रोष कर रही नर्सिंग स्टाफ की मांग थी कि उनका वेतन क्लास फोर से कम है। स्टाफ नर्सों ने कहा कि इस सबंध में पहले भी उन्होंने कई बार अपनी मांगों से सबंधित एसएमओ को बताया है। लेकिन उनकी समस्या का कोई हल नही हो रहा है। उल्टा कम वेतन देकर नर्सिंग पेशे को डी-ग्रेड करने की कोशिश की जा रही है। 

धरना प्रदर्शन कर रहे समूह नर्सिंग स्टॉफ ने पंजाब सरकार मेडिकल शिक्षा व खोज विभाग द्वारा 6 अक्टूबर 2020 को जारी किए नोटिफिकेशन जरिए भर्ती करने के लिए कहा गया है। जिसके तहत फार्मासिस्ट की तन्ख्याह 20 हजार रुपए प्रति महीना, लैब टेक्निशियन 25 हजार रुपए महीना, लैब अटेंडेंट तथा स्टाफ नर्स की तनख्याह 10 हजार 777 रुपए निर्धारित की गई है। जिस से साबित हो रहा कि सीधे तौर पर नर्सिंग पेशे को डी-ग्रेड करने की कोशिश है। जोकि किसी भी कीमत पर बर्दाशत नही की जाएगी। नर्सिंग स्टाफ यूनियन ने कहा कि शुक्रवार को भी 2 घंटे काम छोड़ कर उनका रोष जारी रहेगा। 



No comments