ब्रेकिंग न्यूज़

Care after Corona....... कोरोना इंफेक्शन ठीक होने के बाद खानपान का कैसे रखें ख्याल ..... ???

- इम्यूनिटी बूस्ट अप के साथ साथ पोस्टिक आहार लेना भी जरूरी

दूध में हल्दी मिलाकर पीने से इम्युनिटी बढने के साथ साथ कई है फायदे  

खबरनामा इंडिया हेल्प डेस्क। पंजाब 

देश में कोरोना महामारी के बढ़ने से जहां लोगो के लिए परेशानी का सबब है। वही कोरोना मरीजों को ठीक होने के बाद भी कई तरह की परेशानियां पेश आ रही है। बेशक देश में कोरोना का रिकवरी रेट काफी बेहतर है। लेकिन फिर भी कोरोना से रिकवर होने के बाद मरीजों को कोरोना आफ्टर इफेक्ट बेहद तंग कर रहा है। कोरोना की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद बॉडी से वायरस को पूरी तरह से खत्म करने में 3 से 4 महीने लग जाते हैं। ऐसा देखने में आ रहा है। कुछ लोगों को कोरोना रिकवरी के बावजूद सांस लेने में परेशानी, दिल की धड़कन तेज होना और मसल्स में कमजोरी जैसी परेशानियां पेश आ रही है।

माहिरों की माने तो कोरोना से बचना जितना जरूरी है। उससे अधिक जरूरी है कोरोना से रिकवर होने के बाद अपनी देखभाल करना। कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद लोगो को अपना लाइफ स्टाइल चेंज करते हुए अपने खाने में पौष्टिक आहार शामिल करना बेहद जरूरी है।

कोरोना से ठीक होने के बाद कई लोगो से खबरनामा इंडिया की बात हुई तो मालूम हुआ कि अधिकतर लोगो को कोरोना नेगेटिव होने के बाद मुंह का स्वाद बिगड़ जाता है और कुछ भी खाने पीने को मन नहीं करता। ऐसा में  डाइटिशियन की सलाह है कि खाने से जी चुराने की बजाए पोस्टिक आहार खाने में शामिल करें। 

- सुबह के नाश्ते में प्रोटीन का इस्तेमाल जरूर करें और नाश्ते में अपने पसंद की दाल सब्जी और रोटी खाएं।

- नाश्ते के 2 घंटे बाद अंकुरित अनाज, सलाद और फल का सेवन करें ताकि आपके शरीर को पर्याप्त पोस्टिक तत्व मिल सके।

- वहीं दोपहर के खाने में रोटी, दही, सब्जी - दाल में गाय के घी डालकर ले सकते हैं। अगर आप नॉनवेज इस्तेमाल करते हैं तो अंडा भी डाइट में शामिल कर सकते हैं। खाने में सलाद जरूर ले।

- दोपहर के खाने और रात के खाने के बीच में पोहा, सूप व दलिया आदि का सेवन भी करना बेहतर है।

- रात के खाने में हल्की चीजें खाएं एक या दो रोटी, एक कटोरी दाल, सब्जी,  अगर नॉनवेज खाते हैं तो एक अंडा खा सकते हैं। रात में सोते समय हल्दी वाला दूध जरूर ले।

- इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए इन चीजों का सेवन जरूरी

कोरोना से रिकवर होने के बावजूद आपको अपना इम्यून सिस्टम बूस्ट करने की जरूरत है। आप इम्यूनिटी बूस्टर ने के लिए काढ़े का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन इतना याद रखें कि काढ़े का अधिक इस्तेमाल नहीं करना है। अधिक काढ़ा आपकी सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है।

नाश्ते में आंवला और तुलसी का सेवन करें या विटामिन डी का सेवन भी कर सकते हैं। और दूध में हल्दी मिलाकर पीने से इम्युनिटी बढने के साथ साथ कई फायदे होते है। 

- सेहत का ख्याल रखने के लिए जरूरी टिप्स

माहिरों की माने तो करोना वायरस का सबसे ज्यादा असर फेफड़ों पर पड़ता है। इसलिए आप फेफड़ों को मजबूत करने वाला प्राणायाम करें और कपालभाति और अनुलोम - विलोम का अभ्यास भी करें।

कोरोना से रिकवरी के बाद भी अगर घबराहट महसूस करते हैं तो आप दिन में दो बार 15 मिनट तक टहले।

कोरोना से ठीक होने के बाद सांस की दिक्कत कई लोगों को आ जाती है। वह ऑक्सीमीटर का इस्तेमाल जरूर करें और ऑक्सीजन के लेवल को नोट करते रहें। ऑक्सीजन लेवल 93 से कम हो तो डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।

वायरस शरीर में मौजूद एंज़ाइम व हॉर्मोन को प्रभावित करता है। इसलिए भोजन नहीं पचने की समस्या भी हो सकती है। ऐसे हालातों में जरूरी है कि आप जंक फूड और ऑइली फूड से परहेज करें। और गर्म पानी का भी निरंतर पीये। वहीँ दिन में कम से कम 3 लीटर पानी जरूर पीये। शरीर में टॉक्सिन बाहर निकालने के लिए गर्म पानी में नींबू डालकर पी सकते हैं।

No comments