ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मदिवस का कार्यक्रम फूल माला अर्पित करके मनाया

 पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिन्तक और संगठनकर्ता और भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे:- जिला प्रधान  राकेश भाटिया

खबरनामा इंडिया (विनय/अनिल भट्टी )बटाला !

बटाला शहरी मंडल की ओर से  शहरी प्रधान भाजपा पंकज शर्मा की  अध्यक्षता में मियां मोहल्ला रामलीला ग्राउंड में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्मदिवस का कार्यक्रम फूल माला अर्पित करके  मनाया गया जिसमें विशेष रुप से भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश भाटिया जिला महामंत्री हीरा वालिया जिला उपाध्यक्ष शक्ति शर्मा और जिला उपाध्यक्ष भवानी सानन ने शिरकत की।इस मौके पर जिला प्रधान  राकेश भाटिया ने कहा  पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिन्तक और संगठनकर्ता थे। वे भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी। 
पंकज शर्मा ने कहा की पंडित दीनदयाल उपाध्याय वे एक समावेशित विचारधारा के समर्थक थे जो एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे।राजनीति के अतिरिक्त साहित्य में भी उनकी गहरी अभिरुचि थी। उन्होंने हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में कई लेख लिखे, जो विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए। 

इस मौके पर ,जिला प्रधान युवा मोर्चा पारस बाबा ,जिला प्रधान महिला मोर्चा प्रतिभा सरीन ,विनय सलगोत्रा,जिला प्रधान ओबीसी मोर्चा सोनू प्लाजा ,रोशन लाल ,शम्मी भट्टी,विवेक सोंधी ,जोगिंदर बब्बर, दीपक सानन ,वीर अर्जुन ,श्रीकांत,अमन लूथरा,,सुरिंदर शर्मा,मनजिंदर,सुरिंदर मेहरा ,शिवानी ,जतिन ,लड़ी नैयर व अन्य मौजूद थे।

No comments