ब्रेकिंग न्यूज़

Corona Update .... कोरोना से हल्की राहत, आज नहीं हुई कोई मौत, 70 नए केस, 2152 मरीज ठीक हुए

एसएसके यूनिट से 4, आरसीएफ से एक,  हंसपाल ट्रेडर्स से 3 पॉजिटिव, रिकवरी रेट बढ़कर 67.6 पहुंचा  

- 34 अमृतसर लेब, 21 एंटीजन, और 2 ट्रू नेट, 13 अन्य लेब से पॉजिटिव, 1304 नेगेटिव 

- स्वास्थ्य विभाग का जनता से आग्रह -- बेहद जरुरी होने पर ही घरो से निकले, कोविद 19 के नियमो की पालना जरुरी, मास्क भी जरूर पहने 

खबरनामा इंडिया संवाददाता। कपूरथला, पंजाब 

पंजाब में कोरोना महामारी के संकट के दौरान कपूरथला जिले में शुक्रवार को थोड़ी से राहत मिली है प्राप्त रिपोर्ट्स में बेशक 70 नए कोरोना के मामले आए हैं। लेकिन आज जिले में किसी भी संकर्मित की मौत नहीं हुई है। और जिले में रिकवरी रेट भी पिछले दिनों की अपेक्षा बढ़ा है। जबकि कल वीरवार को 96 पॉजिटिव आये थे। प्राप्त रिपोर्ट्स में 34 अमृतसर लेब से, 2 ट्रू नेट और 21 एंटीजन और 13 अन्य लेब से मिली है। इस बात की पुष्टि करते हुए  स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सभी को उपचार के लिए आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा है। इन पॉजिटिव मामलों में काफी मरीज पुराने मरीजों के सम्पर्क से है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा है कि जनता टेस्ट सेम्पल देने में स्वास्थ्य विभाग की टीम का सहयोग करे।  

स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता के अनुसार शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव मामलो मे 70 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमे आज फिर हंसपाल ट्रेडर्स से 3, एसएसके यूनिट से 4, आरसीएफ से एक, मार्कफेड से दो, प्रीत नगर, चोपड़ा स्ट्रीट व मोहब्बत नगर से एक एक और फगवाड़ा से 9 पॉजिटिव है। उन्होंने यह भी बताय कि पिछले दिनों में जिले में रिकवरी रेट 64 प्रतिशत था जो अब बढ़कर 67. 6 पर पहुँच गया है। 
उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक कुल 3183 पॉजिटिव मरीज है। और अब 667 एक्टिव है। वहीँ अभी तक 2152 मरीज ठीक भी हुए है। आज भी 67 मरीज डिस्चार्ज किये है। जबकि 132 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है।  
  

- राहत की बात आज किसी भी संक्रमित की नहीं हुई मौत  
बताने योग्य यह भी है कि शुक्रवार को राहत की बात यह भी है कि आज किसी भी कोरोना संकर्मित मरीज की मौत नहीं हुई है। 

देखे लिस्ट में कितने पॉजिटिव कहाँ से आये है। ......... 

उन्होंने कोरोना के बिगड़ते हालातो को देखते हुए जनता से आग्रह किया है कि बेहद जरुरी होने पर ही घरो से निकले और कोविद 19 के नियमो की पालना करते हुए मास्क जरूर पहने। नियमो की पालना से ही कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है। 




No comments