Breaking .... ब्रेड व पिज़्ज़ा बेस की आड़ में रही थी शराब की तस्करी
खबरनामा इंडिया संवाददाता .कपूरथला, पंजाब
आरसीएफ के नजदीक से जिले में बरामद हुई अवैध शराब की 180 पेटी के मामले में एक बढ़ा खुलासा हुआ है कि उक्त तस्कर ब्रेड पिज़्ज़ा की आड़ में यह धंधा चलाते थे। इसका पर्दा फाश तब जब सीआईए स्टाफ पुलिस ने रविवार को आरसीएफ के नजदीक छापेमारी कर एक बंद बॉडी वाहन नंबर पीबी 10 बीजी 2228 को काबू किया उक्त वाहन की बंद बॉडी पर मिक पिज्जा बेस व ब्रेड की मशहूरी इस तरह लिखी हुई थी कि जैसे इस गाड़ी में पिज्जा बेस और ब्रेड सप्लाई होती हो। लेकिन जब पुलिस ने उक्त वाहन की तलाशी ली तो अंदर से क्रेज़ी रोमिओ ब्रांड की अवैध शराब की पेटियां बरामद हुई। जिसके बारे में सुल्तानपुर लोधी थाने में मामला दर्ज कर जिला पुलिस ने शराब तस्करो के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने का दावा किया है।













No comments