ब्रेकिंग न्यूज़

शराबी की हरकत ... आधी रात को एक व्यक्ति भारत पाक बार्डर की तार तक पहुंचा, बीएसएफ जवानो ने किया काबू

- गुरदासपुर में एलआईसी अधिकारी रात साढ़े 11 बजे चकरी बीओपी के पास कार लेकर चला गया 

खबरनामा इंडिया, संवाददाता।  गुरदासपुर, पंजाब 


रविवार देर रात गुरदासपुर में भारत - पाक सीमा पर लगी तारो के नजदीक से बीएसएफ के जवानो ने एक व्यक्ति को काबू किया है। काबू किया गे व्यक्ति जालंधर वासी जो कि एलआईसी गुरदारसपुर में कर्मचारी है, कार लेकर कथित शराबी हालत में सीमा पर लगी तार के एकदम पास तक पहुंच गया था। बीएसएफ ने जब रुकने को कहा तो वह कार लेकर भाग निकला। लेकिन जवानो ने पीछा करके उसे दबोच लिया। फिलहाल बीएसएफ के अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं।

जानकारी अनुसार आरोपी की पहचान जालंधर वासी के रूप में हुई है। जो गुरदासपुर में एलआईसी कार्यलय में डेवलोपमेन्ट अधिकारी है। जो रविवार रात लगभग साढ़े 11 बजे अपनी महिंद्रा एक्सयूवी कार के साथ भारत - पाक सीमा पर स्थित सीमा सुरक्षा बल के गुरदासपुर सेक्टर की चकरी बीओपी के पास तक पहुंच गया। बीएसएफ ने रुकने को कहा तो अमरजीत कार को लेकर भाग निकला। जिसे पीछा करके पकड़ लिया गया। सूत्रों के अनुसार आरोपी शराब के नशे में था।  





No comments