अपराध पर पुलिस की कारवाही.... खिलौना पिस्टल, तेजधार हथियार और लूट के 10 हजार सहित 4 लुटेरे पुलिस ने दबोचे
- काबू आरोपिओ में कपूरथला का सूरज और पलविंदर, गांव नागर का गुरुकरण और तरनतारन का यतिन, 4 दिन का रिमांड
- 13 अगस्त को एक ड्राई फ्रूट कारोबारी से हुई लूट की घटना का खुलासा
खबरनामा इंडिया (विशाल), जालंधर, पंजाब
पंजाब के जालंधर पुलिस ने मंगलवार को आसपास के क्षेत्र में लूटपाट करने वाले 4 आरोपिओ को काबू किया है। पुलिस के अनुसार फ़िलहाल इन आरोपिओ ने बीती 13 अगस्त को एक कारोबारी के साथ से की लूट की घटना को कबूला है। वहीँ पूछताछ में कई अन्य घटनाओं का राज भी खुल सकता है। पुलिस ने इनसे दो तेज़धार हथियार, एक खिलौना पिस्तौल और लूट के 10 हजार रुपए बरामद कर लिए हैं। और नई बारादरी थाने में मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस द्वारा काबू किये गए आरोपियों में कपूरथला जिले के जगपालपुर वासी सूरज कुमार, पलविंदर सिंह, नागर गांव वासी गुरुकरण व तरनतारन के गांव गोधा वासी यतिन शामिल है। जालंधर के सीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर के अनुसार 13 अगस्त की रात करीब सवा 8 बजे एक कारोबारी के साथ लूटपाट की घटना हुई थी। पुलिस को दी शिकायत में फैंटनगंज में सूखे मेवे का कारोबार वासी कृष्ण नगर सोमिल कुमार ने बताया कि वह शास्त्री नगर के एसबीआई एटीएम द्वारा कैश डिपॉजिट करवा रहा था। इसी दौरान चार हथियारबंद अज्ञात लोगों ने उससे पैसे लूट लिए थे। शिकायत के बाद इस मामले की जांच नई बारादरी थाने की टीम कर रही थी। एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दकोहा रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक 4 आरोपियों गिरफ्तार कर लिया।
आरोपिओ के खिलाफ विभन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। नई बारादरी प्रभारी रविंदर सिंह ने बताया कि आरोपिओ को कोर्ट में पेश कर 4 दिन रिमांड ले लिया है। पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की संभावना है।












No comments