Breaking ..... पंजाब में शनिवार का लाॅकडाउन समाप्त, नाइट कर्फ्यू में भी ढील
- अब सोमवार से शनिवार को रात 9 बजे तक दुकानें खुल सकेंगी
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
प्रदेश में बेशक कोरोना संकर्मण के मामले बढ़ रहे है लेकिन पंजाब सरकार ने जनता को राहत देने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले के अनुसार अब प्रदेश में शनिवार का लाॅकडाउन खत्म कर दिया गया है। और अब सिर्फ रविवार को लाॅकडाउन रहेगा। यह फैसला मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कई कांग्रेस विधायकों के सुझाव और चिकित्सा विशेषज्ञों की सलाह पर लिया है।
सीएम अमरिंदर सिंह ने सोमवार को शहरी क्षेत्रों में लॉक डाउन में भी कुछ ढील देने की घोषणा की। जिसमें शनिवार को गैर-जरूरी दुकानें खोलना और सोमवार को उनके समय में छूट शामिल है। इस घोषणा में सोमवार से शनिवार को रात्रि 9 बजे तक दुकानें खुल सकेंगी। इसके अलावा शहरों व कस्बों में रात का कर्फ्यू अब रात 9.30 बजे से लागू होगा।
वहीँ होटल और रेस्टोरेंट को रविवार रात 9 बजे तक सभी दिनों तक खुले रहने की अनुमति दी जाएगी। जिसके बाद संशोधित निर्देशों के अनुसार भोजन की होम डिलीवरी की अनुमति दी जाएगी। सीएम ने कहा कि मोहाली में गैर-जरूरी दुकानों को खोलने का भी निर्णय लिया गया है। दुकानदारों के बढ़े हुए बिलों की शिकायतों पर प्रतिक्रिया देते हुए भले ही उनकी दुकानें लंबे समय तक बंद रहीं मुख्यमंत्री ने पावर कॉम विभाग को निर्देश दिया कि वह पिछले वर्ष के औसत पर बिल न लें बल्कि वास्तविक बिल भेजें।














No comments