Breaking..... जिलें में 3 कोरोना संकर्मित मरीजों की मौत, 48 नए कोरोना मामलें
- मॉडर्न जेल से 2 सीआरपीएफ जवान व सिविल के डाक्टर का ड्राइवर भी संकर्मित
- आइसोलेशन वार्ड में 29 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव युवती की सफलतम डिलीवरी, लड़के ने लिया जन्म
- 24 अमृतसर लेब से और 16 एंटीजन, 6 की रिपोर्ट निजी अस्पताल और 2 ट्रू नेट से रिपोर्ट पॉजिटिव, 529 नेगेटिव
- स्वास्थ्य विभाग का जनता से आग्रह -- बेहद जरुरी होने पर ही घरो से निकले, कोविद 19 के नियमो की पालना जरुरी, मास्क भी जरूर पहने
खबरनामा इंडिया (गगनदीप) कपूरथला, पंजाब
स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता अनुसार मिली रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को कोरोना के 48 मामलें नए आए है। जिनमें से केंद्रीय जेल में तैनात 2 सीआरपीएफ जवान भी पॉजिटिव है।और सिविल अस्पताल के टीबी सैक्शन में तैनात डाक्टर के ड्राइवर की रिपोर्ट पॉजिटिव है। इधर अमृत बाजार से 6 लोग भी पॉजिटिव है। इसी तरह से काला संघिया वासी 32 व 62 वर्षीय व्यक्ति, आईटीसी से एक युवक, मंसूरवाल दोना से 27 वर्षीय युवक, शेखूपुर वासी 19 वर्षीय युवती, ग्रामीण बैंक से 28 वर्षीय युवक, धालीवाल बेट से 62 वर्षीय व्यक्ति, रायपुर पीर बक्शवाला वासी 58 वर्षीय व्यक्ति, लाहौरी गेट वासी 45 वर्षीय व्यक्ति, उच्चा धोड़ा से 44 वर्षीय व्यक्ति, लक्खनपुर से 25 वर्षीय युवती, आरसीएफ से 28 वर्षीय युवक, औजला फाटक से 29 वर्षीय युवक, प्रीत नगर से 28 वर्षीय युवक, मलकाना मोहल्ला से 58 वर्षीय महिला, तथा बाकी मरीज आसपास के क्षेत्रों से मिले है।
स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता अनुसार सोमवार को जिले में कोरोना पीड़ित 3 मौतें भी हुई है। जिनमें कसाबा बाजार वासी 62 वर्षीय व्यक्ति की जालंधर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई है। इसी तरह फगवाड़ा वासी 72 वर्षीय व 70 वर्षीय दो मरीजों की मौत हुई है। कोरोना पीड़ित मौतों का आंकड़ा अब 76 पर पहुंच गया है।
उन्होंने कोरोना के बिगड़ते हालातो को देखते हुए जनता से आग्रह किया है कि बेहद जरुरी होने पर ही घरो से निकले और कोविद 19 के नियमो की पालना करते हुए मास्क जरूर पहने। नियमो की पालना से ही कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है।















No comments