सीएम का फैसला .... प्रदेश में सेवामुक्त होने वाले सभी डॉक्टरों को 3 माह का एक्सटेंशन
- 30 सितम्बर तक की एक्सटेंशन को अब 31 दिसंबर, 2020 तक बढ़ाया
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
कोरोना के बढते मामलों और संकर्मण से होने वाली मौतों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने सोमवार को 60 वर्ष से कम आयु के सभी सेवामुक्त होने वाले डॉक्टरों व स्पेशलिस्टों को तीन महीने का एक्सटेंशन देने का फैसला किया है। सीएम ने मुख्य सचिव को कोविड के मामलों की बढ़ रही संख्या को देखते हुए टैक्नीशियनों और लैब असिस्टैंटों की भर्ती प्रक्रिया को तेज करने के लिए भी कहा है। उन्होंने बताया कि कैबिनेट के एक फैसले के अनुसार पहले इन डॉक्टरों को 30 सितम्बर तक एक्सटेंशन दी गई थी। जिसको कि अब 31 दिसंबर, 2020 तक बढ़ा दिया गया है।
उच्च अधिकारियों और मैडीकल या स्वास्थ्य माहिरों के साथ कोविड की स्थिति की वर्चुअल समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा पहले ही सरकारी मैडीकल कॉलेजों को माहिरों की सेवाएं प्रदान करके इन कॉलेजों की मदद की जा रही है। जबकि अभी चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा भर्ती की प्रक्रिया अभी बाकी है। वित्त विभाग द्वारा विशेष छूट दी गई है ताकि यह कॉलेज अन्य मानव साधनों से सेवाएं ले सकें।
मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के डीसी के अंतर्गत समितियों के गठन के भी निर्देश दिए है। जिससे घरेलू एकांतवास या क्वारंटीन वाले गरीब परिवारों को खाने के पैकटों का वितरण किया जा सके और इन परिवारों को जांच करवाने के लिए उत्साहित किया जा सके क्योंकि आम तौर पर ऐसे परिवार अपनी कम आय से भी हाथ धो बैठने के डर के कारण कोरोना संबंधी टेस्ट नहीं करवाते है।













No comments