ब्रेकिंग न्यूज़

Breaking ....... अमरिन्दर सिंह गिरफ्तार, जाने क्या है वजह ....

स्वास्थ्य विभाग द्वारा मृतक कोरोना मरीजों के शरीर के अंग निकाले जाने की अफवाह फैलाने का आरोप 

फर्जी खबर बनाने को पत्रकार को 100 डाॅलर की पेशकश, आप कार्यकर्ता गिरफ्तार 

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब 




प्रदेश में कोरोना के मुद्दे पर अफवाहे फैलने के आरोप में पंजाब पुलिस ने अमरिन्दर सिंह की गिरफ्तार किया है जिस पर आरोप है कि वह सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर झूठी और लोगों को गुमराह करने वाली पोस्ट डाल गुमराह कर रहा है। जी हाँ फिरोजपुर के थाना कुल्लगड़ी के गाँव मिश्रीवाला, नाजु शाह के आप कार्यकर्ता अमरिन्दर सिंह को आईटी एक्ट की धारा 66, 54 डीएमए और 153 आईपीसी के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है। 

वहीँ इस घटना के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने वीरवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को पंजाब के गाँवों में कोविड संकट के नाम पर लोगों को भड़काने से परहेज करने की चेतावनी दी है। वहीँ बड़ी संख्या में झूठी खबरें और भड़काऊ वीडीयो सामने रही हैं। जिनका प्रचार केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के एक सक्रिय वर्कर द्वारा किया जा रहा है।  

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता अमरिन्दर सिंह से जारी विडिओ संबंधी पूछताछ की जा रही है। जिससे यह पता लगाया जा सके कि  किसने उसे एक लाश संबंधी पोस्ट को चारों तरफ फैलाने और पंजाब के लोगों को गुमराह करने कि मृतक कोरोना मरीजों के अंग पंजाब स्वास्थ्य विभाग द्वारा निकाले जा रहे हैं, के लिए प्रेरित किया है।

 

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आप कार्यकर्ता द्वारा प्रचारित की जा रही वीडियो पोस्ट में लोगों को स्वास्थ्य अथॉरिटी के साथ सहयोग करने के लिए भड़काया जा रहा है जिससे राज्य के लोगों के स्वास्थ्य को बड़ा खतरा पेश है। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि ऐसी अफवाहों से एक भाईचारे के लोगों को जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं लेने से मना किया जा रहा है जो सुविधाएं कोविड से पीडि़त सभी नागरिकों को मुहैया करवाए जाने की जरूरत है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के हितों के विरोधी असामाजिक तत्वों द्वारा शुरु की जा रही एक बड़ी योजना का यह पर्याप्त सूचक है और गुरूवार को पुलिस ने थाना सिविल लाईनज, पटियाला में एक स्थानीय मैडीकल पत्रकार जिसको कि कोविड संबंधी एक नकली वीडियो बनाने और प्रचारित करने के लिए 100 डॉलर की पेशकश हुई थी, की शिकायत पर एक और एफआईआर नं.238 दर्ज की गई है।

कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने केजरीवाल को कहा, ‘‘हमें आपके ऑक्सीमीटरों की जरूरत नहीं। हमें सिर्फ पंजाब में आपके वर्करों पर लगाम लगाने की जरूरत है जो मेरे लोगों को अस्पतालों में कोविड टैस्ट करवाने और इलाज करवाने के लिए भड़का रहे हैं। पंजाब पुलिस ने फिरोजपुर के आप वर्कर अमरिन्दर सिंह को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर झूठी और लोगों को गुमराह करने वाली पोस्ट डालने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

 

जानकारी अनुसार मोगा में सक्रियता से सोशल मीडिया पर भड़काऊ और अफवाहें फैलाने वाले 31 वर्षीय अमरिन्दर द्वारा पोस्ट की तस्वीरें और वीडयो में दावा किया गया था कि डॉक्टर कोविड मरीजों के महत्वपूर्ण अंगों को निकाल रहे हैं। जिसमे लोगों को भड़का कर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के साथ सहयोग करने के लिए उत्साहित किया जा रहा है और यह झूठी अफवाह फैलाई जा रही है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा मृतक कोरोना मरीजों के शरीर के अंग निकाले जा रहे हैं।

इस तरह राज्य के लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को खतरे में डाला जा रहा है। यह भी मालूम हुआ है कि अमरिन्दर सिंह आप का सक्रिय वर्कर है। और फिरोजपुर विधानसभा क्षेत्र से आप पार्टी की एमएलए टिकट का दावेदार है। वह आप के द्वारा राजसी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है और पार्टी द्वारा धरने, प्रदर्शनों में भी हिस्सा लेता है।

 


1 comment:

  1. Act of aap party worker is very bad right step taken by CM Punjab.
    Aap should first work for Delhi people today it cross more then 2700 COVID cases in DELHI

    ReplyDelete