ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा मंडल प्रधान पंकज शर्मा ने कोरोना से बचाव के लिए किया प्रेरित, मास्क भी बांटे

खबरनामा इंडिया संवाददाता।  बटाला 


देश में कोरोना संकट के चलते संकर्मित मामलो की बढ़ रही रफ़्तार को देखते हुए वीरवार को भाजपा मंडल प्रधान पंकज शर्मा ने बटाला की जनता को कोविद नियमो की पालना करने के लिए जागरूक करते हुए लोगो को मास्क भी बांटे है।  

पंजाब भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा के दिशा निर्देश पर भाजपा सांसद सन्नी दिओल द्वारा भेजे गये मास्क भाजपा  मंडल प्रधान पंकज शर्मा की अध्यक्षता में खजूरी गेट चौक में बांटे गये। इस मौके पर जिला प्रधान भाजपा राकेश भाटिया ने विशेष रुप शिरकत की। इस मौके पर रोशन लाल, अमन खीवा, भाजपा युवामोर्चा जिला प्रधान पारस बाबा, विवेक सोंधी ,जोगिंदर बब्बर ,दीपक सानन ,मुनीर बंसल ,शम्मी भट्टी, विनोद शर्मा ,लाली कंसराज, अमन लूथरा, सोनू मेहरा व अन्य मौजूद थे। 



No comments