पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला के बेटे साहिल की रिपोर्ट भी आई पॉजिटिव
- साहिल ने अपने पॉजिटिव आने बारे खुद फेसबुक पर किया पोस्ट
खबरनामा इंडिया संवाददाता। जालंधर, पंजाब
पंजाब में कोरोना वायरस आजकल तेजी से फैल रहा है। और रोजाना ही सेकड़ो संकर्मित मरीज समाने आ रहे है। इसी क्रम में अब पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला के बेटे साहिल सांपला की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। इस बात की सुचना साहिल ने खुद अपने फेसबुक पर देते अपने सम्पर्क में आये लोगो को सावधानी बरतने के लिए आग्रह भी किया है। और साहिल ने अपने आप को होम कुऑरटीन कर लिया है।
जानकारी अनुसार शुक्रवार काे पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला के बेटे साहिल सांपला का टेस्ट पॉजिटिव आया। कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उन्होंने संपर्क में आने वाले लोगों को अपनी जांच करवाने की बात कही है। इसके अलावा 25 और अन्य काेराेना मरीज आने के बाद जिले में संख्या 7201 तक पहुंच गई है। इन हालतो में कोरोना संक्रमण बड़ी तेज़ी से फ़ैल रहा है। और अब इसकी चपेट में फ्रंट लाइन पर खड़े रहने वाले डॉक्टर्स व पुलिस कर्मी भी बढ़ी संख्या में आने लगे है।
बता दे कि वीरवार को पटेल अस्पताल के डॉ शमित चोपड़ा, निजी डॉक्टर तलविंदर सिंह, सदर थाना नकोदर का एसआइ व मुलाजिम, निजी अस्पताल मुलाजिम सेना अस्पताल के आठ सदस्य, ब्लू डार्ट कोरियर सर्विस का व इमरजेंसी एंबुलेंस का मुलाजिम कोरोना की चपेट में आया था।













No comments