Breaking .....राहत की खबर .... आइसोलेशन वार्ड से फरार हुई महिला मरीज फगवाड़ा से मिली
- महिला को देख किसी जानकार ने उसके बेटे को दी सूचना
- महिला अब अपने घर में ही 7 दिन रहेगी क्वारंटाइन - एसीएस
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला, पंजाब
देर शाम कपूरथला के आइसोलेशन वार्ड से फरार हुई पॉजिटिव महिला मरीज फगवाड़ा के बस स्टैंड पर मिल गई है। इस बात की पुष्टि करते हुए स्वास्थ्य विभाग की एसीएस डॉ. बंगा ने बताया कि आइसोलेशन वार्ड से फरार हुई महिला मरीज मिल गई है और रिकॉर्ड के अनुसार उसका इलाज भी पूरा हो चुका है। अब महिला को घर में ही 7 दिन तक क्वारंटाइन करने की परिवार को हिदायत दे दी है।
बताने योग है कि शुक्रवार को शाम कपूरथला के आइसोलेशन वार्ड से एक कोरोना पॉजिटिव महिला मरीज अचानक गायब हो गई थी। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग के कर्मी तथा पुलिस की टीमें उसकी तलाश में रात भर जुटी रही। लेकिन आइसोलेशन वार्ड से फरार हुई महिला को सुबह किसी परिचित ने फगवाड़ा बस स्टैंड पर पहचान कर महिला के बेटे को फोन कर सूचना दी है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग तथा पुलिस कर्मचारियों को कुछ राहत मिली है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए स्वास्थ्य विभाग की एसीएस डॉ. बंगा ने खबरनामा इंडिया को बताया कि महिला को अब उसके घर पर ही होम क्वारंटाइन होने के लिए हिदायत दी गई है। क्योंकि वह 10 दिन पहले पॉजिटिव आई थी और आइसोलेशन में उसका इलाज कंप्लीट हो चुका है। वही आइसोलेशन वार्ड में अन्य मरीजों को आ रही परेशानी के लिए उन्होंने नोडल अफसर को भी जाँच के लिए हिदायत दे दी है।













No comments