गाडी पटरी पर ...... कोरोना संकट में आज से पटरी पर दौड़ेंगी 80 नई स्पेशल ट्रेनें
- 80 नई विशेष ट्रेनें ट्रेनें पहले से ही चल रही 230 ट्रेनों के अतिरिक्त होंगी
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। नई दिल्ली
कोरोना संकट में ट्रेनों की संख्या में कटौती के बाद अब जनता की आवाजाही में सहूलत के लिए पहले से अधिक ट्रेनें धीरे-धीरे पटरी पर दौड़ने को तैयार हैं। भारतीय रेल शनिवार 12 सितंबर से 80 नई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू करने जा रही है। जिसकी बुकिंग दस सितंबर से ही जारी है। आज से 40 जोड़ी उप डाउन ट्रेनें देश के अलग-अलग हिस्सों में पटरियों पर दौड़ेंगी। बता दें कि इस समय करीब 230 विशेष गाड़ियों का परिचालन किया जा रहा है।
आज से 80 नई विशेष ट्रेनें ट्रेनें शुरू हो रही हैं। यह ट्रेनें पहले से ही चल रही 230 ट्रेनों के अतिरिक्त होंगी। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव के अनुसार रेलवे वर्तमान में संचालित सभी ट्रेनों की निगरानी कर पता लगाएगा कि किन ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची लंबी है।
- 30 राजधानी टाइप और 200 स्पेशल मेल
जानकारी अनुसार फिलाहल 30 राजधानी टाइप और 200 स्पेशल मेल एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही हैं। कोरोना लॉकडाउन के बाद नियमित ट्रेन संचालन बंद करने के बाद अब रेलवे धीरे-धीरे ट्रेनों को पटरियों पर ला रहा है। पैसेंजर्स इन स्पेशल ट्रेनों में रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या फिर इंडियन रेलवे के एप्प आईआरसीटीसी से टिकट बुक करवाई जा सकती हैं।










No comments