तीसरी आंख ....... हवाई फायरिंग करने के दो आरोपी सीसीटीवी के आधार पर काबू
- शनिवार को गांव अलीगढ़ के पास एक ढाबे पर कार सवारों ने की थी हवाई फायरिंग, कार नंबर से हुए ट्रेस
- आरोपियों से कार, लाइसेंसी पिस्तौल और कारतूस बरामद, अदालत से जमानत पर रिहा
खबरनामा इंडिया (ईशान), लुधियाना, पंजाब
पंजाब के लुधियाना में गांव अलीगढ़ के पास एक ढाबे पर कार सवारों द्वारा की गई हवाई फायरिंग के मामले में सीसीटीवी के आधार पुलिस ने आरोपिओ को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई तस्वीर में कार के नंबर से इन्हें ट्रेस कर लिया गया। और आरोपिओ के पास से पोलो कार, एक पिस्तौल, एक कारतूस और दो खोल बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
जानकारी अनुसार शनिवार देर रात लगभग 10 बजे गांव अलीगढ़ के पास एक ढाबे के मालिक परमिंद्र उर्फ राजा ने बताया कि उनके ढाबे पर एक पोलो गाड़ी आकर रुकी। उसमें से उतकर दो लोगों ने दो हवाई फायर की। और फिर अंदर जाकर खाना खाया और जाते समय फिर दो हवाई फायर किये। उनकी इस हरकत से ढाबे पर उपस्थित अन्य लोगों और कर्मचारियों में दहशत का माहौल बन गया।
जगराओं के बस अड्डा चौकी पर घटना बारे सुचना मिलने पर एसआई विनोद कुमार ने मोके पर पहुंच सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जांची और गाड़ी का नंबर ट्रेस किया। हवाई फायरिंग फायर करने के आरोपिओ की पहचान अभिजीत सिंह सेखों और गुरदित्त सिंह निवासी फरीदकोट के तौर पर हुई है। गुरदित्त सिंह फरीदकोट में सरकारी कर्मचारी है और जो पिस्टल बरामद किया गया है वह लाइसेंसी है। गुरप्रीत सिंह उर्फ दीपू वासी अगवाड़ गुजरां के बयान पर मामला दर्ज कर लिया। और दोनों दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपिओ के पास से पोलो कार और 1.65 एमएम का पिस्तौल दो खोल, एक जिंदा कारतूस भी बरामद किये गए है। दोनों आरोपिओ को माननीय अदालत ने जमानत पर रिहा भी कर दिया हैं।














No comments