हादसा..... 2 दिन पहले ही खरीदी कार में पंप से फ्यूल डलवा निकलते ही लगी आग, बड़ा हादसा टला
- बठिंडा के भुच्चो मंडी में दोस्त के साथ खरीदारी कर लौट रहे युवक ने नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा के नजदीक पंप से फ्यूल डलवाया, पंप से निकलते ही हुआ हादसा
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। बठिंडा, पंजाब
पंजाब के बठिंडा के कस्बा भुच्चो मंडी में शुक्रवार को एक कार में आग लगने घटना घटी है। बताया जाता है कि इस कार को दो दिन पहले ही खरीदा गया था और शुक्रवार को जब पेट्रोल पंप से फ्यूल डलवा कर जब चलने ही लगे तो अचानक आग लग गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और बड़ा हादसा टल गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी अनुसार गांव आलीके वासी गुरप्रीत सिंह के अनुसार उसने दो दिन पहले ही सवा लाख रुपए में कार ली थी। शुक्रवार को वह कोटड़ा कोड़ियां वाला वासी अपने साथी अमनदीप सिंह के साथ बैस्ट प्राइज में घरेलू सामान खरीदने गया था। खरीदारी के बाद जब दोनों घर लौट रहे थे तो नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा के नजदीक एक पंप से कार में फ्यूल डलवाया। जैसे ही पंप से निकलकर रोड पर चढ़े अचानक धुआं उठता देखा। इससे पहले कि कुछ समझ पाते अचानक आग भड़क गई। उन्होंने जल्दी से कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही थाना छावनी के एसएचओ नरिंद्र कुमार पुलिस पार्टी के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद बठिंडा से फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार कबाड़ में तब्दील हो चुकी थी।












No comments