Breaking News. .... जिले में 2 कोरोना संकर्मित मरीजों की हुई मौत
- संक्रमित मरीजों की मौत में प्रतिशत के आधार पर जिला प्रदेश में टॉप पर
- कोरोना संक्रमित आरसीएफ कर्मी व जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता की माँ की हुई मौत
- जालंधर के निजी अस्पताल में कई दिनों से उपचारधीन थी भाजपा नेता की माता
खबरनामा इंडिया ब्यूरो ,कपूरथला
प्रदेश में कोरोना महामारी के कहर के दौरान कपूरथला जिले में संक्रमित मरीजों की मौत के आंकड़े दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं .रविवार को सुबह दो संक्रमित मरीजों की मौत की खबर के बाद जिले में मौत का आंकड़ा 69 होने पर प्रदेश में कपूरथला जिला पहले स्थान पर पहुंच गया है। जो कि एक गंभीर चिंता का विषय है।
विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले के एक भाजपा नेता की बुजुर्ग मां जोकि 18 अगस्त को संक्रमित होने के बाद जालंधर के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन थी। उनकी सुबह-सुबह ही मौत होने की सूचना मिली है । इस बात की पुष्टि करते हुए खुद भाजपा नेता ने बताया कि उनकी बुजुर्ग माता कल तक बिल्कुल ठीक थी लेकिन आज अचानक मौत हो गई। तथा माता का अंतिम संस्कार दोपहर 12:00 बजे लक्ष्मी नगर श्मशान घाट में कोविड नियमो के आधार पर किया जाएगा।
वहीं दूसरी तरफ रेल कोच फैक्ट्री के एक कर्मी की मौत की खबर भी है। जो कि कुछ दिन पहले कोरोना संक्रमित होने के बाद अमृतसर के अस्पताल में उपचाराधीन था। देर रात उसकी भी मौत हो गई है।












No comments