चिंता का विषय ...... कोरोना डेथ मामलों में कपूरथला जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर
- मरीजों में जालंधर, रिकवरी रेट में संगरूर तथा संक्रमित की मौतों के मामले में अमृतसर टॉप पर
खबरनामा इंडिया संवाददाता कपूरथला पंजाब
प्रदेश में कोरोना महामारी के बढ़ रहे मामलों में जहां जालंधर में सबसे अधिक संकर्मित प्रभावित है, वही कोरोना से होने वाली मौतों के मामले में प्रतिशत के हिसाब से अमृतसर पहले और कपूरथला प्रदेश में दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। बेशक कपूरथला में अभी तक 1606 संक्रमिति में सिर्फ 67 कोरोना संक्रमित लोगों की मौत हुई है। लेकिन प्रतिशत के हिसाब से कपूरथला में 4.17 प्रतिशत डेथ रेट पहुंच गया है।
बताने योग है कि प्रदेश में कोरोना महामारी के लगातार बढ़ रहे संक्रमण के चलते प्रदेश में मृतकों का आंकड़ा 1815 हो गया है। जो कि एक चिंता का विषय बना हुआ है। वही सरकारी बुलेटिन में दिए गए आंकड़ों को देखा जाए तो एक्टिव मरीजों में जालंधर, रिकवरी रेट में संगरूर तथा संक्रमित की मौतों के मामले में अमृतसर टॉप पर है।
ऐसे हालातों में सरकार के लिए जहां चिंता बनी हुई है, वही प्रदेश की जनता भी दहशत के माहौल में जी रही है। और कोरोना संक्रमण को लेकर कई तरह की अफवाहें भी चलने के कारण जनता में दहशत है। हालांकि अफवाह फैलाने वालों पर सरकार ने सख्ती बरतते हुए कई मामले भी दर्ज कर दिए हैं। और जनता को कोरोना की दहशत से उबारने के लिए पूरी तरह से यतनशील हैं।













No comments