BREAKING ..... अवैध शराब की तस्करी पर सीआईए पुलिस की कारवाही, 180 पेटी अवैध शराब बरामद
- तीन कारिंदे व ड्राइवर गिरफ्तार, मालिक की तलाश में जुटी पुलिस
खबरनामा इंडिया संवाददाता। कपूरथला, पंजाब
कपूरथला सीआईए पुलिस ने आरसीएफ के नजदीक से आज सुबह अवैध शराब की तस्करी पर कारवाही करते हुए 180 पेटी अवैध शराब बरामद की है। और ड्राइवर व तीन कारिंदे पुलिस हिरासत में ले लिए है। सीआईए स्टाफ इंचार्ज परमजीत सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पकड़ी गई शराब हरियाणा राज्य की है। और शराब का मालिक एक शराब ठेकेदार है। जिसकी तलाश भी जारी है।
सीआईए स्टाफ इंचार्ज परमजीत सिंह के अनुसार रविवार को सुबह गुप्त सुचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरसीएफ के नजदीक छापेमारी की तो एक छोटे हाथी वाहन से 180 अवैध शराब मार्का रोमिओ क्रेज़ी की बरामद की गई है यह शराब हरियाणा राज्य की है। मोके से एक ड्राइवर और तीन कारिंदो को काबू कर लिया गयाहै। और शराब के मालिक जो कि शराब व्यवसाय से जुड़ा है की तलाश जारी है।
सूत्रों की माने तो शराब की अवैध तस्करी कपूरथला क्षेत्र में लॉकडाऊन के समय से जारी है। और धड़ल्ले से जालंधर और कपूरथला क्षेत्र में अवैध सप्लाई जारी है। सूत्र यह भी बताते है कि उक्त कारवाही में एक शराब से लदा वाहन मोके से फरार हो गया और बरामद की गई शराब में भी कथित तौर पर 250 पेटी अवैध बरामद की गई। लेकिन पुलिस ने मात्र 180 ही दिखाई है। इस बारे अधिकारिओ ने सूत्रों की बात को गलत करार दिया है।













No comments